

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। रक्षाबंधन पर ट्रेनों में बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने भोपाल और रीवा के बीच स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने का फैसला लिया है। यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा देने के लिए 25 से 31 अगस्त के बीच अलग-अलग तारीखों में कुल तीन जोड़ी और एक वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 02155 भोपाल-रीवा स्पेशल 25 अगस्त को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होते हुए अगले दिन सुबह 7:20 बजे रीवा पहुंचेगी। इसकी वापसी 02156 रीवा-भोपाल 26 अगस्त को शाम 6:35 बजे होगी, जो अगले दिन सुबह 4:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
वहीं 02189 भोपाल-रीवा 26 और 27 अगस्त को रात 10:25 बजे चलेगी। 02190 रीवा-भोपाल 27 अगस्त को दोपहर 12:30 बजे रवाना होकर रात 9 बजे भोपाल पहुंचेगी। इसके अलावा 02154 रीवा-भोपाल वन-वे 29 अगस्त को शाम 6:35 बजे, 02180 रीवा-भोपाल 30 अगस्त को शाम 6:35 बजे और 02179 भोपाल-रीवा 31 अगस्त को रात 10:25 बजे रवाना होगी।
यह भी पढ़ें- भोपालवासियों के लिए राहत की खबर... 10 और ई-बसें इसी सप्ताह सड़कों पर उतरेंगी, अब हर 10 से 15 मिनट में मिलेगी बस
ये ट्रेनें विदिशा, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना होकर चलेंगी।