• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • दतिया उपचुनाव
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • ए आई बूटकैंप
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP में कल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर MBBS इंटर्न्स, सरकार और डॉक्टरों की लड़ाई में मरीजों की आफत

एमबीबीएस इंटर्न्स ने 14,337 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड की मांग को लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया...और पढ़ें

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 27 Jul 2026 11:40:20 AM (IST)Updated Date: Mon, 27 Jul 2026 12:02:02 PM (IST)
MP में कल से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर MBBS इंटर्न्स, सरकार और डॉक्टरों की लड़ाई में मरीजों की आफत
फाइल फोटो।

HighLights

  1. मंगलवार से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान
  2. इंटर्न डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार से अस्पताल की व्यवस्थाएं प्रभावित
  3. सीएम और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से जल्द सकारात्मक निर्णय लेने की अपील

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों के एमबीबीएस इंटर्न और भावी इंटर्न डॉक्टरों ने प्रस्तावित अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को फिलहाल एक दिन के लिए स्थगित कर दिया है। हालांकि, इंटर्न्स ने स्पष्ट किया है कि उनका आंदोलन, कार्य बहिष्कार और अन्य सभी विरोध कार्यक्रम पहले की तरह जारी रहेंगे।

एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टर्स एसोसिएशन के अनुसार, 27 जुलाई से डॉ. कृष्णा और डॉ. संकेत गांधी मेडिकल कॉलेज में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने वाले थे। इसी बीच चिकित्सा शिक्षा विभाग के आयुक्त धनराजू ने आंदोलनकारी प्रतिनिधियों से संपर्क कर आश्वस्त किया कि मंगलवार को उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें स्टाइपेंड वृद्धि सहित उनकी मांगों पर गंभीरता से चर्चा होगी।


आयुक्त के इस आश्वासन का सम्मान करते हुए इंटर्न्स ने भूख हड़ताल को मंगलवार तक के लिए स्थगित करने का निर्णय लिया है, ताकि बातचीत के जरिए समाधान का अवसर मिल सके।

इंटर्न्स ने कहा कि भूख हड़ताल भले ही फिलहाल स्थगित की गई हो, लेकिन 9 जुलाई 2026 से चल रहा आंदोलन और कार्यस्थगन पूर्ववत जारी रहेगा। उनका कहना है कि नियमित कार्य तभी शुरू किया जाएगा, जब उनकी मांगों पर सक्षम स्तर से लिखित आश्वासन प्राप्त होगा।

आंदोलनकारी डॉक्टरों ने उम्मीद जताई है कि मंगलवार को होने वाली बैठक सकारात्मक रहेगी और लंबे समय से लंबित स्टाइपेंड वृद्धि सहित उनकी न्यायोचित मांगों पर ठोस निर्णय लिया जाएगा।

हमीदिया में खुद स्ट्रेचर खींच रहे परिजन

एमबीबीएस इंटर्न्स के कार्य बहिष्कार और आंदोलन के चलते भोपाल के सबसे बड़े हमीदिया अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं चरमराने लगी हैं। वार्डों और ओपीडी में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले इंटर्न डाक्टरों के न होने से दूर-दराज से आए मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अस्पताल में कर्मचारियों की कमी के कारण बेबस परिजन खुद ही मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर पर लेकर एक से दूसरे वार्ड तक दौड़ते नजर आए।

यह भी पढ़ें- स्टाइपेंड की मांग को लेकर 23 जुलाई से हड़ताल पर हैं MBBS इंटर्न्स, दे रहे इंमरजेंसी सेवाएं; अब भोपाल में निकाली बाइक रैली

मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

इधर, इस आंदोलन को अब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन-जूनियर डॉक्टर्स नेटवर्क (आईएमए जेडीएन) मध्य प्रदेश का भी पूर्ण समर्थन मिल गया है।

आईएमए जेडीएन के प्रदेश महासचिव डॉ. कुलदीप गुप्ता ने मुख्यमंत्री और चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र प्रेषित कर स्टाइपेंड वर्तमान 14,337 रुपये से बढ़ाकर सीधे 30,000 रुपये प्रतिमाह करने की अपील की है।

डॉ. गुप्ता ने कहा कि इंटर्न डॉक्टर अस्पतालों की ओपीडी, आईपीडी, इमरजेंसी, लेबर रूम और ऑपरेशन थिएटर में 24 से 36 घंटे तक लगातार ड्यूटी देते हैं। वे स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ हैं, लेकिन उन्हें दिया जा रहा स्टाइपेंड महंगाई और जीवन-यापन की लागत की तुलना में बेहद कम है।

देश के अन्य राज्यों के मुकाबले मप्र में इंटर्न्स का स्टाइपेंड काफी कम है, जिससे युवा चिकित्सकों में भारी निराशा है।