• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल

अपना राज्य चुनें

Top Cities

  • इंदौर
  • भोपाल
  • ग्वालियर
  • जबलपुर
  • रायपुर
  • बिलासपुर
  • लखनऊ
  • गोरखपुर
  • कानपुर
  • मेरठ

States

    • ई-पेपर

    • वेब स्टोरीज

    Move to Naidunia APP

    Trending

    • त्विषा शर्मा केस
    • भोजशाला पर फैसला
    • एलपीजी संकट
    • गर्मी का मौसम
    • मध्‍य प्रदेश की खबरें
    • वास्‍तु शास्‍त्र
    • स्वच्छ जल
    • होम
    • मध्य प्रदेश
    • भोपाल

    मध्य प्रदेश में मानसून! भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

    भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत करीब 36 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, जहां 40 से 50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी और बौछारें पड़ सकती है...और पढ़ें

    By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
    Publish Date: Fri, 19 Jun 2026 08:41:03 PM (IST)Updated Date: Fri, 19 Jun 2026 08:41:03 PM (IST)
    • Join करें
    मध्य प्रदेश में मानसून! भोपाल-इंदौर समेत 36 जिलों में अलर्ट जारी, 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं
    जबलपुर सहित 36 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट।

    HighLights

    1. एमपी में सूरज के तीखे तेवरों के बीच प्री-मानसून की दस्तक
    2. जबलपुर सहित 36 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट
    3. शनिवार को 60 किमी की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं

    नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की सुस्ती के बीच मौसम के मिजाज ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को प्रदेशभर में सूरज के तीखे तेवरों और भारी उमस ने लोगों को बेहाल किया। कई दिनों बाद राज्य के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया। छतरपुर का खजुराहो 42.4 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा, वहीं छिंदवाड़ा में पारा सामान्य से 5.3 डिग्री ऊपर चढ़कर 38.2 डिग्री तक पहुंच गया।

    बीते 24 घंटों के दौरान राजगढ़, दमोह, रीवा और सतना को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्से सूखे रहे। हालांकि देर शाम को प्रदेश के विभिन्न जिलों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं और कहीं-कहीं बारिश के साथ बौछारें पड़ीं।


    23 को छत्तीसगढ़ पहुंचेगा मानसून

    मौसम विशेषज्ञ अजय शुक्ला ने बताया कि प्रदेशवासियों को झमाझम वर्षा के लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। मानसून के 23 जून तक छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान है, जिसके तीन से चार दिन बाद यानी 26-27 जून के आसपास ही इसके मध्य प्रदेश में प्रवेश करने की संभावना है। तब तक प्रदेश में गर्मी और उमस का मिलाजुला असर बना रहेगा।

    शनिवार के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

    भले ही मानसून दूर हो, लेकिन प्री-मानसून सिस्टम के कारण मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार के लिए अलर्ट जारी किया है। सीहोर और आगर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और बिजली चमकने की चेतावनी दी गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर समेत करीब 36 जिलों में येलो अलर्ट रहेगा, जहां 40 से 50 किमी की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलेंगी और छिटपुट बौछारें पड़ सकती हैं।

    यह भी पढ़ें- MPPSC अभ्यर्थियों को बड़ी राहत... हाईकोर्ट से स्टे हटते ही मुख्य परीक्षा का शेड्यूल जारी, इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

    प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

    शहर अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C)
    ग्वालियर 40.7 30.1
    जबलपुर 38.8 28.5
    भोपाल 37.3 24.4
    इंदौर 35.1 24.5