• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

मध्य प्रदेश में 17 अफसरों की मनमानी पर चला डंडा! तबादले के बाद नहीं संभाला था नया पदभार, किया कार्यमुक्त

शासन ने अगस्त और सितंबर में 17 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना शैलेंद्र सिंह को जि...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 23 Sep 2026 12:19:41 AM (IST)Updated Date: Wed, 23 Sep 2026 12:19:41 AM (IST)
मध्य प्रदेश में 17 अफसरों की मनमानी पर चला डंडा! तबादले के बाद नहीं संभाला था नया पदभार, किया कार्यमुक्त
17 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को एकतरफा किया कार्यमुक्त (AI Image)

HighLights

  1. 17 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों को एकतरफा किया कार्यमुक्त
  2. अगस्त-सितंबर में हुए तबादले के बाद नहीं संभाला था नया पदभार
  3. सामान्य प्रशासन विभाग ने तत्काल उपस्थिति प्रतिवेदन भेजने को कहा

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राज्य शासन ने 17 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे लेकिन इन्होंने नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने इन सभी अधिकारियों को एकतरफा कार्यमुक्त करते हुए कार्यभार ग्रहण कर उपस्थिति का प्रतिवेदन भेजने के निर्देश दिए हैं।

नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश

शासन ने अगस्त और सितंबर में 17 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के तबादले किए थे। इसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सतना शैलेंद्र सिंह को जिला पंचायत दतिया का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया था। वहीं, सपना त्रिपाठी को सतना जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी पदस्थ किया था।


इनके साथ ही संयुक्त और डिप्टी कलेक्टर के तबादले किए गए थे। इन्होंने नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण नहीं किया। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी को निर्देशित किया है कि वह तत्काल नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर उपस्थिति प्रतिवेदन सामान्य प्रशासन विभाग कार्मिक को भेजें।

यह भी पढ़ें- इंदौर में जमीन के अंदर पहली बार दौड़ी ‘नर्मदा’, शुरू हुई भूमिगत मेट्रो की खोदाई, 20 मीटर गहराई तक जाएगी टीबीएम, ट्रॉली से बाहर आएगी मिट्टी