यात्रियों के लिए खुशखबरी: भोपाल एयरपोर्ट पर आधुनिक अराइवल एरिया और फायर स्टेशन शुरू, बढ़ेगी सुविधा और सुरक्षा
भोपाल एयरपोर्ट पर 23 करोड़ रुपये की लागत से बना नया अराइवल एरिया रविवार से शुरू होगा। ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 29 Mar 2026 07:26:33 AM (IST)Updated Date: Sun, 29 Mar 2026 07:26:33 AM (IST)
भोपाल एयरपोर्ट पर नया अराइवल एरिया तैयार हो गया है।HighLights
- कन्वेयर बेल्ट से जल्दी मिलेगा यात्रियों को सामान
- नया फायर स्टेशन इंटरनेशनल उड़ानों के लिए मददगार
- डिजी यात्रा सुविधा का भी होगा औपचारिक लोकार्पण
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से नए अराइवल एरिया (Bhopal Airport Arrival Area) का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। रविवार को इसके लोकार्पण के बाद यात्री इस सुविधा का उपयोग कर सकेंगे। नए अराइवल एरिया से यात्रियों को विमान से उतरने के बाद सीधे बाहर निकलने की सुविधा मिलेगी, जिससे उनका समय बचेगा और प्रक्रिया अधिक सुगम होगी।
नए अराइवल एरिया से मिलेगी सुविधा
एयरपोर्ट अथॉरिटी ने डेवलपमेंट प्लान के तहत इस नए अराइवल एरिया का निर्माण कराया है। इस परियोजना पर करीब 23 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। नए एरिया के शुरू होने से यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी और उनकी आवाजाही पहले से अधिक तेज और व्यवस्थित होगी।
रविवार को होगा वर्चुअल लोकार्पण
इस आधुनिक सुविधा का लोकार्पण रविवार को नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन राजू द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया जाएगा। एयरपोर्ट परिसर में इस अवसर पर एक औपचारिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहेंगे। लोकार्पण के तुरंत बाद यात्रियों के लिए यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
कन्वेयर बेल्ट से तुरंत मिलेगा सामान
नए अराइवल एरिया में कन्वेयर बेल्ट जोन भी तैयार किया गया है, जिससे यात्रियों को उनका सामान जल्दी और आसानी से मिल सकेगा। इससे इंतजार का समय कम होगा और यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
नया फायर स्टेशन भी हुआ तैयार
एयरपोर्ट पर एक अपग्रेडेड फायर स्टेशन का निर्माण भी पूरा हो चुका है। इसका भी ऑनलाइन लोकार्पण केंद्रीय मंत्री द्वारा किया जाएगा। नए फायर स्टेशन में आधुनिक फायर फाइटर वाहनों को शामिल किया गया है, जिससे भविष्य में शुरू होने वाली इंटरनेशनल उड़ानों की सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।