• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP BJP का नया हाईटेक मुख्यालय लगभग तैयार, ‘संकल्प-समर्पण-सहयोग’ के 3 ब्लॉक; फरवरी 2027 में गृह प्रवेश की तैयारी

भोपाल में मध्य प्रदेश भाजपा का नया अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय अंतिम चरण में है। तीन ब्लॉकों वाले परिसर में हाईटेक सुविधाएं, सोलर पावर, ऑडिटोरियम और मल...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 09:53:42 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 09:53:42 AM (IST)
MP BJP का नया हाईटेक मुख्यालय लगभग तैयार, ‘संकल्प-समर्पण-सहयोग’ के 3 ब्लॉक; फरवरी 2027 में गृह प्रवेश की तैयारी
MP BJP का नया हाईटेक मुख्यालय लगभग तैयार।

HighLights

  1. भोपाल में भाजपा का नया प्रदेश मुख्यालय अंतिम चरण में।
  2. मुख्य कार्यालय 11 से 12 मंजिला इमारत में बनेगा।
  3. परिसर में संकल्प, समर्पण और सहयोग तीन ब्लॉक होंगे।

डिजिटल डेस्क। मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जल्द ही अपना नया और अत्याधुनिक प्रदेश मुख्यालय मिलने वाला है। भोपाल के दीनदयाल परिसर में बन रही इस बहुमंजिला इमारत का काम अब अपने अंतिम चरण में है।

इंटीरियर और फिनिशिंग का काम पूरा होने में करीब चार महीने का समय और लगेगा। माना जा रहा है कि पार्टी फरवरी 2027 में इस भव्य भवन में आधिकारिक रूप से गृह प्रवेश कर लेगी। इसके साथ ही, नए संगठन महामंत्री चंद्रशेखर तिवारी के रहने के लिए दीपावली तक एक फ्लोर पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा।

समर्पण दिवस पर हो सकता है गृह प्रवेश

  • पुराने दफ्तर की तरह ही यह नया कार्यालय भी जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित होगा। सूत्रों की मानें तो 11 फरवरी को पंडित जी की पुण्यतिथि होती है, जिसे भाजपा 'समर्पण दिवस' के रूप में मनाती है (इस दिन कार्यकर्ता पार्टी फंड में अपना योगदान देते हैं)।

  • पूरी संभावना है कि इसी दिन या इसके एक-दो दिन पहले नए दफ्तर का लोकार्पण किया जाए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने भी कुछ दिन पहले हुई एक समीक्षा बैठक में दीपावली तक कम से कम दो फ्लोर रहने और काम करने लायक तैयार करने के निर्देश दिए हैं। तीन खास
  • हिस्सों में बंटा होगा पूरा परिसर

    यह विशाल कार्यालय मुख्य रूप से तीन अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित किया गया है, जिनके नाम 'संकल्प', 'समर्पण' और 'सहयोग' रखे गए हैं...

    • संकल्प (मुख्य कार्यालय): यह 11 से 12 मंजिला मुख्य प्रशासनिक इमारत होगी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष का कक्ष होगा। इसके अलावा यहां मीडिया और सोशल मीडिया का वार रूम तथा उच्च स्तरीय बैठकों के लिए कक्ष बनाए जा रहे हैं।
    • समर्पण (पदाधिकारी निवास): चार मंजिला यह ब्लॉक प्रदेश और केंद्रीय नेताओं के ठहरने के लिए होगा। इसमें अतिथियों के लिए योग और अध्ययन कक्ष की भी सुविधा होगी।
    • सहयोग (प्रशासनिक ब्लॉक): सात मंजिला इस हिस्से का उपयोग कर्मचारियों के कामकाज और सुरक्षा व्यवस्था के संचालन के लिए किया जाएगा।

    हाई-टेक सुविधाओं और ग्रीन एनर्जी से लैस होगा नया दफ्तर

    • लगभग 1.5 एकड़ (65,000 वर्ग फुट) जमीन पर बन रहे इस नए प्रदेश मुख्यालय का कुल बिल्ट-अप एरिया 1.15 लाख से 1.25 लाख वर्ग फुट के बीच होगा। इसे पूरी तरह से भारतीय वास्तु शास्त्र और 'ग्रीन एनर्जी' के कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

  • इमारत में सोलर पावर और एडवांस्ड बिल्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम भी लगाया जाएगा। खास बात यह है कि यहां एक हजार से ज्यादा लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक ऑडिटोरियम और 400 से अधिक वाहनों के लिए मल्टी-लेवल पार्किंग भी बन रही है।
  • यह भी पढ़ें- भोपाल की सड़कों को जाम से मिलेगी मुक्ति... मेट्रो स्टेशनों के पास 500 मीटर में बनेंगे बहुमंजिला दफ्तर और घर

    निर्माण समिति के संयोजक का क्या कहना है?

    मप्र भाजपा कार्यालय निर्माण समिति के संयोजक उमाशंकर गुप्ता के अनुसार, भोपाल में नए प्रदेश कार्यालय का निर्माण कार्य दिसंबर या जनवरी महीने तक पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि जनवरी के अंत या फरवरी की शुरुआत में इस नए भवन का लोकार्पण और शुभारंभ किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- भोपाल: करोड़ों की कोठी में बिना CCTV के रहते थे पूर्व IAS राकेश अग्रवाल; 10 दिन में बदले दो केयरटेकर, तीसरे ने की हत्या