• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में जनता क्वार्टर तोड़ने की तैयारी से हड़कंप... 490 परिवारों को सता रहा सड़क पर आने का डर

ऐन वक्त पर कार्रवाई टलने से रहवासियों को कुछ दिनों की राहत जरूर मिली है, लेकिन दस्तावेज नहीं होने के कारण 490 परिवारों के सामने बिना किसी सरकारी सहायता के सड़क पर आने का संकट खड़ा हो गया है।

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Mon, 16 Nov 2026 12:46:30 AM (IST)Updated Date: Mon, 16 Nov 2026 12:46:30 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में जनता क्वार्टर तोड़ने की तैयारी से हड़कंप... 490 परिवारों को सता रहा सड़क पर आने का डर
भोपाल में जनता क्वार्टर तोड़ने की तैयारी से हड़कंप

HighLights

  1. जर्जर घोषित ऐशबाग जनता क्वार्टर को तोड़कर बनेंगे 1200 ईडब्ल्यूएस आवास
  2. दस्तावेज न होने से 490 परिवारों के सामने बिना सहायता बेघर होने का संकट
  3. बेदखली के डर से 12 नवंबर को तीन महिलाओं ने खाया था जहर, अब स्थिति सुरक्षित

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ऐशबाग स्थित जनता क्वार्टर को तोड़े जाने के बाद यहां रह रहे 490 परिवारों के सामने संकट खड़ा हो गया है। जर्जर होने के तर्क पर हाउसिंग बोर्ड इसे तोड़ने की तैयारी कर चुका है और यहां रहने वालों को अवैध और कब्जाधारी मानता है। बता दें कि हाउसिंग बोर्ड पुनर्विकास योजना के तहत इन क्वार्टरों को तोड़कर बहुमंजिला इमारत बनाने की योजना तैयार कर चुका है।

13 नवंबर तक मकान खाली करने की अंतिम तिथि थी और 14 नवंबर को बुलडोजर चलना था। ऐन वक्त पर कार्रवाई टलने से रहवासियों को कुछ दिनों की राहत जरूर मिली है, लेकिन दस्तावेज नहीं होने के कारण 490 परिवारों के सामने बिना किसी सरकारी सहायता के सड़क पर आने का संकट खड़ा हो गया है।


वैध आवंटियों को मिलेगा किराया और 20 प्रतिशत बड़ा आवास

हाउसिंग बोर्ड के कमिश्नर गौतम सिंह का कहना है कि नगर निगम जनता क्वार्टर को 10 साल पहले ही जर्जर घोषित कर चुका है, इसलिए इन्हें तोड़ा जाना आवश्यक है। सहमति देने वाले 110 वैध आवंटियों को किराया और रीडेवलपमेंट के बाद 20 प्रतिशत अतिरिक्त बड़ा आवास दिया जाएगा। नई योजना में करीब 1200 से अधिक ईडब्ल्यूएस आवास बनाए जाएंगे।

तीन महिलाओं ने खाया था जहर

जनता क्वार्टर में रहने वाली तीन महिलाओं ने बेदखली के डर के चलते 12 नवंबर को जहर खा लिया था। इसके बाद महिलाओं को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद महिलाएं सुरक्षित हैं, लेकिन आज भी जो लोग यहां रहते हैं उनके माथे पर चिंता की लकीरें साफ नजर आ रही हैं।

यह भी पढ़ें- दिलीप पुरी हत्याकांड की जांच तेज... शराब दुकानों के 6 वाहन व लेनदेन के दस्तावेज पुलिस ने किए जब्त

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।