MP IAS Transfer List: भोपाल, रीवा और सागर समेत कई जिलों के कलेक्टर बदले, 26 IAS अधिकारियों के तबादले
मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कमान बदलते हुए 26 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस सूची में राजधानी भोपाल समेत धार, रीवा, ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 09 Apr 2026 10:39:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Apr 2026 10:44:06 PM (IST)
MP IAS Transfer List: 26 IAS अधिकारियों के तबादलेHighLights
- धार कलेक्टर प्रियंक मिश्रा को भोपाल जिले की कमान सौंपी गई है
- कौशलेन्द्र विक्रम सिंह अब मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में सेवाएं देंगे
- रीवा, सागर, बैतूल और सिवनी समेत कई जिलों को मिले नए कलेक्टर
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कमान बदलते हुए 26 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। इस सूची में राजधानी भोपाल समेत धार, रीवा, सागर, सिवनी और बैतूल जैसे महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टरों को बदला गया है। भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया। साथ ही आयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश भी होंगे।
भोपाल के नए कलेक्टर बने प्रियंक मिश्रा
प्रशासनिक फेरबदल में सबसे महत्वपूर्ण बदलाव राजधानी भोपाल में हुआ है। 2013 बैच के अधिकारी प्रियंक मिश्रा, जो अब तक धार कलेक्टर थे, उन्हें अब कलेक्टर भोपाल नियुक्त किया गया है। वहीं, भोपाल के वर्तमान कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का सचिव बनाया गया है, साथ ही उनके पास नगर तथा ग्राम निवेश के आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी रहेगा। देखें पूरी लिस्ट...
संभागों और विभागों में बड़ा बदलाव
- नर्मदापुरम संभाग: आयुक्त श्रीकांत बनोठ को अब नर्मदापुरम संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।
- गृह विभाग: श्रीमती शिल्पा गुप्ता (आयुक्त, लोक शिक्षण) को अब शासन के गृह विभाग में सचिव पद पर पदस्थ किया गया है।
- स्कूल शिक्षा: अभिषेक सिंह को गृह विभाग से हटाकर आयुक्त, लोक शिक्षण एवं पदेन सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
यह भी पढ़ें- महाकुंभ में MP की वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग, NCST की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, पति फरमान खान पर FIR दर्ज
इन जिलों को मिले नए कलेक्टर
प्रशासनिक सूची के अनुसार कई जिलों में नए कप्तानों की नियुक्ति की गई है...
- धार: राजीव रंजन मीना को धार का नया कलेक्टर बनाया गया है।
- रीवा: नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी रीवा के नए कलेक्टर होंगे।
- सागर: श्रीमती प्रतिभा पाल को रीवा से हटाकर सागर कलेक्टर बनाया गया है।
- सिवनी: श्रीमती नेहा मीना को सिवनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
- शिवपुरी: अर्पित वर्मा अब शिवपुरी के नए कलेक्टर होंगे।
- झाबुआ: डॉ. योगेश तुकाराम भरसट को झाबुआ की कमान दी गई है।
- दमोह: प्रताप नारायण यादव दमोह के नए कलेक्टर नियुक्त किए गए हैं।
- बैतूल: डॉ. सौरभ संजय सोनवणे को बैतूल कलेक्टर बनाया गया है।
| अधिकारी का नाम | वर्तमान पद | नवीन पदस्थापना |
| श्री प्रियंक मिश्रा | कलेक्टर, धार | कलेक्टर, भोपाल |
| श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह | कलेक्टर, भोपाल | सचिव, मुख्यमंत्री |
| श्रीमती प्रतिभा पाल | कलेक्टर, रीवा | कलेक्टर, सागर |
| श्री श्रीकांत बनोठ | आयुक्त, नगर तथा ग्राम निवेश | आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग |
| श्रीमती नेहा मीना | कलेक्टर, झाबुआ | कलेक्टर, सिवनी |
| श्री सोमेश मिश्रा | कलेक्टर, मण्डला | कलेक्टर, नर्मदापुरम |