• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP NEET UG 2026 First Round Result: पहले राउंड में 6169 को मिले कॉलेज, 9659 वेटिंग में; पढ़ें पूरी डिटेल

MP NEET UG 2026 की प्रथम चरण की काउंसलिंग में 6169 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित हुए, इनमें 5366 एमबीबीएस और करीब 803 बीडीएस सीटें हैं।

By mukesh vishwakarmaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Tue, 25 Aug 2026 12:06:41 AM (IST)Updated Date: Tue, 25 Aug 2026 12:06:41 AM (IST)
MP NEET UG 2026 First Round Result: पहले राउंड में 6169 को मिले कॉलेज, 9659 वेटिंग में; पढ़ें पूरी डिटेल
प्रतीकात्मक फोटो। एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. पहले राउंड में 6169 को कॉलेज
  2. 9659 को इस चरण में सीट नहीं मिली
  3. 482 अंक पर निजी कॉलेज बंद

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल । मध्य प्रदेश के शासकीय और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस तथा बीडीएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित नीट यूजी-2026 की प्रथम चरण की काउंसलिंग का परिणाम सोमवार रात को घोषित किया गया।

चिकित्सा शिक्षा संचालनालय ने प्रोविजनल अलाटमेंट सूची जारी की है, जिसमें प्रदेश के कुल 15,828 पात्र अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।

पहले दौर में कुल 6,169 अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए गए हैं, जिनमें एमबीबीएस की 5,366 सीटें और बीडीएस की करीब 803 सीटें शामिल हैं।

दूसरी ओर, 9,659 अभ्यर्थियों की स्थिति नाट-अलाटेड दर्शाई गई है, जिन्हें इस चरण में कोई सीट नहीं मिली। 482 अंक (स्टेट रैंक करीब 3294 से 3332) हासिल करने वाले अभ्यर्थियों को निजी कालेजों की एमबीबीएस सीटों में अस्थायी प्रवेश मिला।

यह भी पढ़ें- MP NEET UG Counselling 2026: MBBS-BDS सीट अलॉटमेंट का बदला शेड्यूल, 24 अगस्त को रिजल्ट

अलग-अलग कैटगिरी में बंटी सींटे

शासकीय मेडिकल कॉलेज में आरक्षित वर्गों के तहत एमजीएम इंदौर (एसटी वर्ग) में स्टेट रैंक 3319 (482 अंक), जीआरएमसी ग्वालियर (एससी वर्ग) में स्टेट रैंक 3313 (482 अंक) और शासकीय मेडिकल कॉलेज रतलाम (एससी वर्ग) में स्टेट रैंक 3309 (482 अंक) पर अंतिम शासकीय सीटें आवंटित हुईं।


निजी मेडिकल कालेज में 482 अंकों पर अमलतास इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (देवास), एलएनसीटी मेडिकल कालेज (इंदौर), इंडेक्स मेडिकल कालेज (इंदौर) और राम कृष्णा मेडिकल कालेज (भोपाल) में सामान्य, ईडब्ल्यूएस व ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अंतिम सीटें आवंटित की गईं।

अनारक्षित श्रेणी के तहत करीब 3,150 सीटें आवंटित हुई हैं, जिसमें एमजीएम इंदौर, जीएमसी भोपाल और जीआरएमसी ग्वालियर की ओपन सीटें अभ्यर्थियों की पहली पसंद बनीं।

अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को करीब 1,550 सीटें मिली हैं। दिव्यांग, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और सैनिक कोटे के तहत 50 से अधिक सीटों का आवंटन हुआ है।

प्रदेश में एमबीबीएस की कुल 5,725 और बीडीएस की 1,283 सीटें मौजूद हैं।