• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP News: प्रदेश में दो दिन के लिए खाद की बिक्री पर रोक, भंडार का किया जा रहा मिलान

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार 17 अगस्त से खाद का वितरण प्रारंभ हो जाएगा, किसानों को असुविधा नहीं होगी और पर्याप्त खाद मिलेगी। साथ ही आ...और पढ़ें

By Vaibhav ShridharEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sat, 15 Aug 2026 11:25:34 PM (IST)Updated Date: Sat, 15 Aug 2026 11:40:13 PM (IST)
MP News: प्रदेश में दो दिन के लिए खाद की बिक्री पर रोक, भंडार का किया जा रहा मिलान
खाद वितरण की एआई इमेज।

HighLights

  1. अब उर्वरक वितरण अब अभियान के रूप में।
  2. हर किसान को अग्रिम के रूप में देने की योजना।
  3. हर किसान हर घर, हर खेत खाद अभियान शुरू।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में दो दिन के लिए खाद की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। भारत सरकार के पोर्टल एवं प्रदेश के उर्वरक विक्रेता (रिटेलर) के भंडार का मिलान करने के लिए 14 अगस्त की शाम सात बजे से खाद की बिक्री रोकी गई है।

कृषि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सोमवार 17 अगस्त से खाद का वितरण प्रारंभ हो जाएगा, किसानों को असुविधा नहीं होगी और पर्याप्त खाद मिलेगी। साथ ही आगामी 20 अगस्त से हर किसान हर घर, हर खेत खाद अभियान भी प्रारंभ हो रहा है, जिससे रबी की खाद इसी माह से किसानों को मिलना शुरू हो जाएगी।


प्रदेश के सचिव कृषि निशांत वरवड़े ने बताया कि प्रदेश में उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण है। एक अप्रैल से अभी तक यूरिया की उपलब्धता 17.04 लाख टन थी, जिसमें से 12.83 लाख टन यूरिया किसानों को दिया जा चुका है। वर्तमान में 4.21 लाख टन उपलब्ध है। जबकि, पिछले वर्ष इसी समय यूरिया की उपलब्धता 1.60 लाख टन थी।

वहीं, एक अप्रैल से अभी तक डीएपी एवं एनपीके की उपलब्धता 11.20 लाख टन थी, जिसमें से 7.09 लाख टन का उठाव किसानों द्वारा किया गया है। वर्तमान में 4.10 लाख टन की उपलब्ध है। पिछले वर्ष इसी समय डीएपी और एनपीके की उपलब्धता 3.00 लाख टन थी।

एसएसपी की बात करें तो यह एक अप्रैल से अभी तक 6.78 लाख टन थी, जिसमें से 3.61 लाख टन का उठाव किसानों द्वारा किया गया हैं। वर्तमान में 3.17 लाख टन एसएसपी की उपलब्धता है।