• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Police SI Vacancy: मध्य प्रदेश में 507 एसआई पदों पर निकली भर्ती, 28 अक्टूबर से होगी ऑनलाइन परीक्षा

मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (ए...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Tue, 01 Sep 2026 10:49:48 PM (IST)Updated Date: Wed, 02 Sep 2026 07:28:44 AM (IST)
MP Police SI Vacancy: मध्य प्रदेश में 507 एसआई पदों पर निकली भर्ती, 28 अक्टूबर से होगी ऑनलाइन परीक्षा
मध्य प्रदेश में 507 एसआई पदों पर निकली भर्ती

HighLights

  1. एमपी पुलिस में SI और सूबेदार के 507 पदों पर निकली भर्ती
  2. 9 सितंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, 28 अक्टूबर को परीक्षा
  3. जिला पुलिस बल एसआई के सर्वाधिक 312 पदों पर होगी नियुक्ति

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए विज्ञापन जारी कर दिया गया है। कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) और सूबेदार भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 507 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगी। अभ्यर्थी अपने आवेदन में 28 सितंबर तक संशोधन कर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 28 अक्टूबर से दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा शुल्क 500 रुपये निर्धारित है। मध्यप्रदेश के निवासी ओबीसी, एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा।


कियोस्क के माध्यम से आवेदन करने पर 60 रुपये और एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन करने पर 20 रुपये अतिरिक्त शुल्क लगेगा। विभागीय उम्मीदवारों के लिए अनारक्षित वर्ग का शुल्क 200 रुपये और एससी, एसटी, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये निर्धारित किया गया है।

312 पद उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के, जानें पदों का पूरा विवरण

भर्ती में सबसे अधिक 312 पद उप निरीक्षक (जिला पुलिस बल) के निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 81 पद सूबेदार और 69 पद उप निरीक्षक (विशेष सशस्त्र बल) के लिए हैं। शेष पद आर्म्स, फोटो, फिंगरप्रिंट सहित अन्य तकनीकी शाखाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

नियम पुस्तिका के अनुसार विशेष सशस्त्र बल के उप निरीक्षक पद के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। अन्य पदों पर महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आरक्षण का प्रावधान लागू रहेगा।

आवेदन से पहले पात्रता की जांच जरूरी, दस्तावेज सत्यापन में बरती जाएगी सख्ती

अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, मूल निवास और आवश्यक दस्तावेजों की पात्रता जांचने की सलाह दी गई है। दस्तावेज सत्यापन के दौरान निर्धारित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। गलत जानकारी देने या पात्रता संबंधी कमी पाए जाने पर किसी भी चरण में उम्मीदवारी निरस्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें- भागीरथपुरा दूषित पानी कांड : रहवासी तीन महीने से कर रहे थे शिकायत, जनप्रतिनिधियों ने कुछ किया ही नहीं