• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Police Transfer: एमपी में 11 DSP अधिकारियों को मिला ASP पद का प्रभार, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में नई तैनाती

मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए DSP संवर्ग के 11 अधिकारियों को पदोन्नत कर अस्थायी रूप से ASP ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 09 Sep 2026 04:14:36 PM (IST)Updated Date: Wed, 09 Sep 2026 04:14:36 PM (IST)
MP Police Transfer: एमपी में 11 DSP अधिकारियों को मिला ASP पद का प्रभार, भोपाल-इंदौर समेत कई जिलों में नई तैनाती
एमपी में 11 DSP अधिकारियों को मिला ASP पद का प्रभार (AI Generated Image)

HighLights

  1. गृह विभाग ने 11 DSP अधिकारियों की पदोन्नति सूची जारी की
  2. सभी अधिकारियों को अस्थायी रूप से ASP का प्रभार दिया गया
  3. भोपाल, इंदौर, उज्जैन और जबलपुर समेत कई जिलों में नई तैनाती

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 11 अधिकारियों को पदोन्नत कर अस्थायी रूप से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) पद पर नई पदस्थापना दी है। इस संबंध में गृह विभाग, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा 09 सितंबर 2026 को आदेश जारी किया गया है।

गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी के हस्ताक्षर से जारी इस आदेश के अनुसार, राज्य शासन ने अधिकारियों को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों से स्थानांतरित करते हुए नवीन पदस्थापना स्थानों पर नियुक्त किया है।

अधिकारियों की वर्तमान एवं नवीन पदस्थापना सूची

सुरेश मर्सकोले

  • वर्तमान पदस्थापना: उप पुलिस अधीक्षक (रेडियो), रेडियो जोन ग्वालियर
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): पुलिस अधीक्षक, रेडियो मुख्यालय, भोपाल

प्रवीण अष्ठाना

  • वर्तमान पदस्थापना: अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP), खुरई, जिला सागर
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): उप सेनानी, 13वीं वाहिनी विसबल, ग्वालियर

उमेश कुमार तिवारी

  • वर्तमान पदस्थापना: सहायक पुलिस आयुक्त (ACP), हबीबगंज, नगरीय पुलिस भोपाल
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), पुलिस मुख्यालय, भोपाल

भगत सिंह गोथरिया

  • वर्तमान पदस्थापना: उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय जबलपुर
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अजाक रेंज जबलपुर

प्रभा किरण किरो

  • वर्तमान पदस्थापना: उप पुलिस अधीक्षक, EOW रीवा
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): उप सेनानी, 8वीं वाहिनी विसबल, जबलपुर

विक्रम सिंह कनपुरिया

  • वर्तमान पदस्थापना: उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, आर्म्स, 7वीं वाहिनी विसबल भोपाल

संजय खरे

  • वर्तमान पदस्थापना: उप पुलिस अधीक्षक, जिला सतना
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): सहायक पुलिस महानिरीक्षक (AIG), कार्यालय DIG छतरपुर

मनोज खत्री

  • वर्तमान पदस्थापना: उप पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, यातायात जिला उज्जैन

शाहिद अहमद

  • वर्तमान पदस्थापना: उप पुलिस अधीक्षक (केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, CAPT भोपाल)
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): उप सेनानी, सुरक्षा वाहिनी, विशेष शाखा भोपाल

प्रवीण सिंह परिहार

  • वर्तमान पदस्थापना: उप पुलिस अधीक्षक, लोकायुक्त संगठन भोपाल
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): उप सेनानी, 26वीं वाहिनी विसबल, गुना

अजय पंडित

  • वर्तमान पदस्थापना: सहायक सेनानी, सुरक्षा मान. उच्च न्यायालय इंदौर
  • नवीन पदस्थापना (ASP पद पर): उप सेनानी (बैंड), 7वीं वाहिनी विसबल, भोपाल