_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बंगाल की खाड़ी में बने मौसम प्रणाली के प्रभाव से बुधवार को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहा। हालांकि अब यह सिस्टम कमजोर पड़ने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार इसका असर गुरुवार तक रहेगा, जबकि 10 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है। इसके बावजूद मानसूनी द्रोणिका के प्रभाव से कई क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बारिश जारी रह सकती है।
मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार रायकवार के अनुसार बुधवार को सबसे अधिक 55 मिलीमीटर वर्षा बुरहानपुर और 44 मिलीमीटर दमोह में दर्ज की गई। इसके अलावा टीकमगढ़ में 20 मिमी, खजुराहो में 19 मिमी, जबलपुर में 12 मिमी, नर्मदापुरम में 28 मिमी तथा बैतूल और खरगोन में 12-12 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। राजधानी भोपाल में भी दोपहर बाद बारिश हुई।
आज भिंड में रेड अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार के लिए भिंड जिले में अति भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं राजगढ़, रतलाम, आगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, मुरैना, टीकमगढ़ और निवाड़ी में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा राजधानी भोपाल समेत 33 जिलों में गरज-चमक और बारिश का येलो अलर्ट जारी है।
शाम 5:30 बजे तक दर्ज वर्षा (मिमी)
ग्वालियर – 3.0
खंडवा – 6.0
सागर – 5.0
नरसिंहपुर – 3.0
उज्जैन – 2.0
श्योपुर – 2.0
छिंदवाड़ा – 2.0
सतना – 1.0
रतलाम – 0.6
मंडला – 0.4
धार – 0.2
दतिया – 0.1
यह भी पढ़ें- भोपाल-बैरसिया के चोरों ने सीहोर में डाला था डाका, कोतवाली पुलिस ने दबोचा; सोने-चांदी के जेवर और मोबाइल जब्त