
नवदुनिया राज्य ब्यूरो, भोपाल। मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्त होनेके बाद राजनीतिक हलचल तेज हुई। विशेष विमान से बेंगलुरु जा रहे कांग्रेस विधायक वापस भोपाल रनवे पर आए। 38 विधायक विशेष विमान से बेंगलुरु जाने के लिए रवाना हुए थे। मध्य प्रदेश में राज्यसभा की तीसरी सीट पर भाजपा द्वारा प्रत्याशी उतारते ही कांग्रेस इस सीट पर जीतने की पूरी कोशिशों में लग गई थी। कांग्रेस अपने सभी विधायकों को चार्टर्ड प्लेन से बेंगलुरु भेज रही थी।
वोट कटने से बचने के लिए कांग्रेस अपने विधायकों को भोपाल से बाहर ले जा रही थी। इसके लिए कांग्रेस ने एक 75 सीट वाला चार्टड विमान बुक किया था। इसमें 68 विधायकों को लेकर बेंगलुरु जाने वाले थे।
डीजीसीए की औपचारिकता के पहले ही सवार हो रहे थे, तो उन्हें वहां रोका गया। इन विधायकों को लगा बीजेपी वाले रोक रहे हैं। हालांकि बाद में अनुमति मिल गई है। एयरपोर्ट डायरेक्टर रामजी अवस्थी के अनुसार औपचारिकता पूरी हो गई है।
कांग्रेस इस बात का आरोप लगा रही है कि भाजपा द्वारा उनके विधायकों को प्रलोभन दिया जा रहा है। कांग्रेस ने एमपी में राज्यसभा की तीसरी सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन को उम्मीदवार बनाया है, तो भाजपा की ओर से महेश केवट ने नामांकन भरा है।

कांग्रेस को क्रास वोटिंग का डर सता रहा है और वह पर्याप्त विधायक होते हुए भी राज्यसभा चुनाव में अपनी उम्मीदवार को जिताने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। ऐसे में सभी विधायकों को ऐसी कर्नाटक शिफ्ट किया जा रहा था। 16 जून को प्रस्तावित वोटिंग के लिए सभी विधायकों को वापस लाया जाना था। इस बीच सभी विधायक बेंगलुरु में एक रिसॉर्ट में ठहरने वाले थे।