• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP के तीन सरकारी कॉलेजों में शुरू होगी संस्कृत की पढ़ाई, 2026-27 सत्र से भारतीय ज्ञान परंपरा समझेंगे विद्यार्थी

मध्य प्रदेश के तीन शासकीय कॉलेजों में सत्र 2026-27 से संस्कृत की पढ़ाई शुरू होगी। सरकार का उद्देश्य भारतीय भाषाओं, संस्कृति और ज्ञान परंपरा को बढ़ावा ...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 12:24:31 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 12:24:31 PM (IST)
MP के तीन सरकारी कॉलेजों में शुरू होगी संस्कृत की पढ़ाई, 2026-27 सत्र से भारतीय ज्ञान परंपरा समझेंगे विद्यार्थी
MP के तीन सरकारी कॉलेजों में शुरू होगी संस्कृत की पढ़ाई। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तीन शासकीय कॉलेजों में संस्कृत विषय की पढ़ाई शुरू होगी।
  2. पाठ्यक्रम इसी सत्र 2026-27 से संचालित किए जाएंगे।
  3. बासौदा, शुजालपुर और सोयतकलां कॉलेजों को स्वीकृति मिली।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: भारतीय ज्ञान परंपरा को उच्च शिक्षा के माध्यम से नई पीढ़ी तक पहुंचाने और भारतीय भाषाओं के अध्ययन को बढ़ावा देने की दिशा में मध्य प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण पहल की है।

तीन शासकीय कॉलेजों में मिली स्वीकृति

इसके तहत प्रदेश के तीन शासकीय कालेजों-शासकीय कन्या महाविद्यालय बासौदा (विदिशा), जवाहरलाल नेहरू स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय शुजालपुर (शाजापुर) और शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां (आगर-मालवा) में संस्कृत विषय की पढ़ाई की जाएगी। उच्च शिक्षा विभाग ने स्वीकृति दे दी है, तीनों संस्थानों में इसी सत्र 2026-27 से पाठ्यक्रम संचालित होंगे।

भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने का अवसर

उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश में उच्च शिक्षा को रोजगारपरक बनाने के साथ ज्ञान, संस्कार, संस्कृति और नवाचार से समृद्ध करने पर भी जोर दिया जा रहा है। संस्कृत सहित भारतीय भाषाओं का अध्ययन विद्यार्थियों को सांस्कृतिक विरासत और भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने का अवसर देगा।


यह भी पढ़ें- MP High Court: क्या सरकारी काम के लिए निजी मोबाइल-इंटरनेट मजबूरी? शिक्षकों की ई-अटेंडेंस पर फैसला सुरक्षित