• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 से लेकर 17 अक्टूबर तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और पूर्वी इलाकों के कई जिलों में हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की है।

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: ADITYA KUMAR
Publish Date: Wed, 14 Oct 2026 08:14:47 PM (IST)Updated Date: Wed, 14 Oct 2026 10:11:25 PM (IST)
MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 दिन होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
MP Weather: मध्य प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 दिन होगी बारिश

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात का तापमान 3 से 4 डिग्री बढ़ा
  2. 15 से 17 अक्टूबर तक MP के कई जिलों में हल्की बारिश का अलर्ट
  3. ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और पूर्वी इलाकों में छाए रहेंगे बादल

नईदुनिया प्रातिनिधि, भोपाल। प्रदेश में दिन की तपिश और रात की ठंडक के बीच मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। उत्तरी पाकिस्तान से आगे बढ़ रहे पश्चिमी विक्षोभ ट्रफ के रूप में आगे बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रदेश के उत्तरी और पूर्वी अंचल में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो गया है।

इसके असर से चंबल और बुंदेलखंड के आसमान पर बादलों ने डेरा डाल लिया है, इससे रात के तापमान में तीन से चार डिग्री तक का उछाल आया है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 15 से लेकर 17 अक्टूबर तक ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और पूर्वी इलाकों के कई जिलों में हल्की वर्षा की चेतावनी जारी की है।


अगले तीन दिनों तक वर्षा का अनुमान: मौसम विज्ञानी की चेतावनी

मौसम विज्ञानी बीएस यादव ने बताया कि उत्तरी पाकिस्तान पर बने पश्चिमी विक्षोभ के ट्रफ के रूप में आगे बढ़ने से राज्य में नया वेदर सिस्टम सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से अगले तीन दिनों तक उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में हल्की वर्षा का दौर चलेगा। गुरुवार 15 अक्टूबर को नीमच, मंदसौर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, ग्वालियर और शिवपुरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं 16 अक्टूबर को 16 जिलों और 17 अक्टूबर को 11 जिलों में वर्षा के आसार जताए गए हैं।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

  • भोपाल: अधिकतम 32.4, न्यूनतम 20.4
  • इंदौर: अधिकतम 33.8, न्यूनतम 17.0
  • ग्वालियर: अधिकतम 34.8, न्यूनतम 22.6
  • जबलपुर: अधिकतम 32.0, न्यूनतम 19.5

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में है)