• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • रक्षाबंधन
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 25th August: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर

मध्य प्रदेश में फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन क्यूम्यलोनिम्बस क्लाउड (सीबी क्लाउड) के कारण प्रदेश में बादल जमकर बरस रहे हैं।

By Digital DeskEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Mon, 24 Aug 2026 11:12:13 PM (IST)Updated Date: Mon, 24 Aug 2026 11:12:13 PM (IST)
MP Weather 25th August: मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 28 अगस्त तक जारी रहेगा वर्षा का दौर
सीधी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

HighLights

  1. मध्य प्रदेश में क्यूम्यलोनिम्बस क्लाउड का कहर
  2. सीधी समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
  3. 30 से 40 किमी की रफ्तार से भी चलेंगी हवाएं

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मध्य प्रदेश में फिलहाल कोई मजबूत सिस्टम सक्रिय नहीं है, लेकिन क्यूम्यलोनिम्बस क्लाउड (सीबी क्लाउड) के कारण प्रदेश में बादल जमकर बरस रहे हैं। रविवार-सोमवार की दरम्यानी रात को भोपाल, टीकमगढ़, शिवपुरी, सीधी समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बरसात हुई। कहीं तेज पानी नहीं गिरा, लेकिन भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर समेत करीब आठ जिलों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

28 अगस्त तक वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी

मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि प्रदेश में पर्याप्त मात्रा में नमी आ रही है, वहीं प्रदेश के उत्तरी इलाकों से गुजर रही ट्रफ लाइन का असर भी देखने को मिल रहा है। इसके चलते 28 अगस्त तक वर्षा की गतिविधियां जारी रहेंगी। मंगलवार को राजगढ़, सीधी, डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी वर्षा के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा विदिशा, रायसेन और नर्मदापुरम में भारी वर्षा की आशंका जताई गई है, जबकि भोपाल, सीहोर और हरदा में हल्की से मध्यम वर्षा के आसार हैं।


क्या है क्यूम्यलोनिम्बस क्लाउड?

क्यूम्यलोनिम्बस क्लाउड एक विशाल, लंबवत और गहरा तूफानी बादल है, जिसे हिंदी में कपासी वर्षा बादल कहा जाता है। यह जमीन से 500 मीटर की ऊंचाई से शुरू होकर 12 से 20 किलोमीटर की ऊंचाई तक ऊपर आसमान में फैल सकता है। ये बादल भारी बारिश, चमकती बिजली, गरज, तेज हवाओं और ओलावृष्टि की वजह बनते हैं।

प्रदेश में औसत से 11 प्रतिशत कम गिरा पानी

एक तरफ जहां उप्र समेत अन्य राज्यों में नदी-नाले उफान पर हैं, वहीं मध्य प्रदेश में औसत से 11 प्रतिशत कम वर्षा हुई है। चालू मानसून सत्र में एक जून से 24 अगस्त तक के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में 638.4 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। पूर्वी मप्र में जहां आठ प्रतिशत की कमी है, वहीं पश्चिमी हिस्से में स्थिति ज्यादा चिंताजनक है और वहां सामान्य से 14 प्रतिशत कम बारिश हुई है।

मैहर और आलीराजपुर में सूखे जैसे हालात

जिलों की बात करें तो मैहर में 51 प्रतिशत और आलीराजपुर में 49 प्रतिशत औसत से कम वर्षा दर्ज की गई है। यहां हालात सबसे ज्यादा चिंताजनक हैं। इसके अलावा पांढुर्णा, धार और नर्मदापुरम में भी 35 प्रतिशत तक की भारी कमी बनी हुई है।

इन जिलों में हुई सामान्य से अधिक वर्षा

बुरहानपुर में औसत से 29 प्रतिशत और भिंड में 24 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है।इसके अलावा शहडोल, सिंगरौली और भोपाल में भी आंकड़े सामान्य से ऊपर चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- चीनी के बढ़ते दामों पर रायसेन में बोले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान- चिंता मत करो, सब इंतजाम हो रहे हैं

कहां-कितनी हुई बरसात

शहर -- वर्षा मिलीमीटर में

नर्मदापुरम -- 6.0

जबलपुर -- 0.4

मंडला -- 1.0

नरसिंहपुर -- 3.0

पचमढ़ी -- 1.0

रायसेन -- 10.0

रीवा -- 8.0

सतना -- 3.0

श्योपुर -- 4.0

सीधी -- 4.0

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर -- अधिकतम -- न्यूनतम

भोपाल -- 29.3 -- 23.0

इंदौर -- 31.3 -- 22.8

ग्वालियर -- 30.5 -- 25.3

जबलपुर -- 30.7 -- 24.1

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)