• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

MP Weather 29th July: भोपाल-इंदौर समेत 51 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिनों तक झमाझम वर्षा के आसार

मौसम केंद्र ने बुधवार को रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज एवं भोपाल, सीहोर व बैतूल सहित 46 जिलों के लिए य...और पढ़ें

By PANKAJ SHRIVASTAVAEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Tue, 28 Jul 2026 09:41:17 PM (IST)Updated Date: Tue, 28 Jul 2026 09:41:17 PM (IST)
MP Weather 29th July: भोपाल-इंदौर समेत 51 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अगले 4 दिनों तक झमाझम वर्षा के आसार
MP Weather 29th July: भोपाल-इंदौर समेत 51 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट।

HighLights

  1. रायसेन-नर्मदापुरम में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  2. 46 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना
  3. मध्य प्रदेश में 2 चक्रवात और गहरे अवदाब का असर

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गहरा अवदाब और दो ऊपरी हवा के चक्रवात सक्रिय होने के कारण मंगलवार को प्रदेश के दतिया, सतना, बैतूल, जबलपुर और धार सहित कई जिलों में वर्षा हुई। सबसे अधिक 24 मिलीमीटर वर्षा दतिया जिले के इंदरगढ़ में दर्ज की गई। भोपाल, इंदौर में भी हल्की बूंदाबांदी और बौछारें पड़ीं।

ज्यादातर जिलों में तेज वर्षा के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को रायसेन, नर्मदापुरम सहित ज्यादातर जिलों में तेज वर्षा के आसार हैं। मौसम विज्ञानी प्रमेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उत्तर ओडिशा, दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है।


मानसूनी द्रोणिका राजस्थान के अनूपगढ़ और हमीरपुर से होते हुए दक्षिण-पूर्व की ओर उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। वहीं उत्तरी मध्य प्रदेश पर ऊपरी हवा का चक्रवात भी बना हुआ है।

यह भी पढ़ें- MP Weather 28th July: भोपाल-इंदौर समेत 29 जिलों में भारी बारिश, चक्रवात से पूर्वी एमपी में वर्षा का अलर्ट

51 जिलों में बारिश का अलर्ट

इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अगले चार दिन प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के आसार हैं। मौसम केंद्र ने बुधवार को रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों में भारी वर्षा का ऑरेंज एवं भोपाल, सीहोर व बैतूल सहित 46 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

उमस भरी गर्मी कर रही बेहाल

मंगलवार को दतिया में 14 मिलीमीटर, सतना में 10 मिलीमीटर, जबलपुर और धार में दो-दो मिलीमीटर, छिंदवाड़ा, पचमढ़ी व राजगढ़ में एक-एक मिलीमीटर, इंदौर में 0.8 मिलीमीटर और उज्जैन में 0.4 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।

तेज वर्षा के बावजूद प्रदेश के कई जिलों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल रहे। नर्मदापुरम जिले के पचमढ़ी में अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 6.4 डिग्री अधिक है, जबकि सागर में तापमान 33.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक रहा।

प्रदेश के चार बड़े शहरों का तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम
भोपाल 31.4 23.8
इंदौर 27.5 23.4
ग्वालियर 37.0 28.6
जबलपुर 34.1 24.0

(नोट: तापमान डिग्री सेल्सियस में)