
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। दक्षिम पश्चिम मानसून प्रदेश के अधिकांश जिलों में पहुंच गया है। आज इसके उज्जैन संभाग के राजस्थान से सटे जिलों और ग्वालियर-चंबल संभाग में आगे बढ़ने की संभावना है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बन रहा एक सिस्टम सुस्त मानसून को धक्का लगाने को तैयार हो रहा है।
मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी में निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से सात जुलाई तक प्रदेश में वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। आज भी मालवा, निमाड़, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर-चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर और शहडोल संभाग में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।
मौसमी परिस्थितियों के मुताबिक अनुमान है कि जबलपुर, शहडोल, मंडला, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, सीधी, सिंगरौली, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट में कहीं कही भारी वर्षा हो सकती है। भोपाल, नर्मदापुरम और आसपास के क्षेत्रों में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना रहेगी। पश्चिमी जिलों में भी अच्छी वर्षा का संयोग बन सकता है।
ये भी पढ़ें- MP सरकार का बड़ा फैसला: अब धान पर भी भावांतर योजना, 6.5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा