मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा... इंदौर में जुलाई से शुरू होंगी अनुबंधित बसें, 32 मार्गों से होगी शुरुआत
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत सरकार से अनुबंधित बसों का संचालन जुलाई से प्रारंभ करने की तैयारी है। इंदौर में चिह्नित किए गए 32 मार्गों से इस ...और पढ़ें
Publish Date: Thu, 21 May 2026 08:13:32 PM (IST)Updated Date: Thu, 21 May 2026 08:13:32 PM (IST)
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवाHighLights
- मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के तहत जुलाई से सड़कों पर दौड़ेंगी बसें
- इंदौर के 32 रूटों से होगी शुरुआत, पहले चरण में चलेंगी 300 से अधिक बसें
- साल 2027 तक पूरे मध्य प्रदेश में 10 हजार बसें चलाने का बड़ा लक्ष्य
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के अंतर्गत सरकार से अनुबंधित बसों का संचालन जुलाई से प्रारंभ करने की तैयारी है। इंदौर में चिह्नित किए गए 32 मार्गों से इसकी शुरुआत होगी। निर्धारित रूटों पर बसों के लिए संचालकों से अनुबंध के लिए शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बस संचालन के लिए तैयारी लगभग पूरी हो गई है। पहले अप्रैल से बसों का संचालन प्रारंभ करने की तैयारी थी, लेकिन कुछ काम पूरे नहीं हो पाने के कारण देरी हुई। बता दें कि सरकार निजी बसों को अनुबंधित कर अपने नियंत्रण में संचालन करने जा रही है।
इंदौर में दौड़ेंगी 300 से अधिक बसें, हर मार्ग के लिए होगा अलग टेंडर
इन 32 मार्गों पर 300 से अधिक बसें दौड़ेंगी। हर मार्ग के लिए अलग टेंडर किया जाएगा, जिससे ऑपरेटर का चयन होगा। दूसरे चरण में इंदौर संभाग के अन्य जिलों में अनुबंधित बसों का संचालन करने की तैयारी है। इसके लिए 771 रूट निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 1700 से अधिक बसें दौड़ेंगी।
अप्रैल 2027 तक पूरे प्रदेश में सेवा विस्तार का लक्ष्य, चलेंगी 10 हजार बसें
इसके बाद भोपाल और उज्जैन शहर में सेवा प्रारंभ की जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि अप्रैल 2027 तक प्रदेश भर में चिह्नित किए गए सभी मार्गों में बसें दौड़ने लगें। बसों की संख्या 10 हजार से अधिक होगी। बता दें कि प्रदेश में वर्ष 2005 तक मप्र राज्य सड़क परिवहन निगम की बसें चल रही थीं। घाटे के चलते निगम को बंद करने का निर्णय तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने लिया था। मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉ. मोहन यादव ने पहल की।