भोपाल के कम्मू का बाग में कुख्यात बदमाश की सरेआम गुंडागर्दी, घर में घुसकर महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
ऐशबाग थाना क्षेत्र के कम्मू का बाग इलाके में गुरुवार देर रात एक कुख्यात बदमाश ने घर में घुसकर 50 वर्षीय महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 07:20:57 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 07:20:57 PM (IST)
महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंगHighLights
- घर में घुसकर महिला पर की ताबड़तोड़ फायरिंग
- तीन राउंड फायर, महिला बाल-बाल बची
- पुरानी रंजिश के चलते वारदात, आरोपी फरार
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र के कम्मू का बाग इलाके में गुरुवार देर रात एक कुख्यात बदमाश ने घर में घुसकर 50 वर्षीय महिला पर जानलेवा हमला कर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। महिला बाल-बाल बच गई, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
घर में घुसकर चलाई गोली
पुलिस के अनुसार कम्मू का बाग निवासी रिहाना (50) रात करीब 11 बजे घर पर थीं। तभी क्षेत्र का बदमाश Danish Ali वहां पहुंचा और उनके बेटे के बारे में पूछताछ करने लगा।
महिला द्वारा बेटे के घर पर नहीं होने की बात कहने पर आरोपी ने गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग कर दी।
तीन राउंड फायर, दीवार में लगी गोली
पहली गोली से बचने के लिए महिला झुक गईं, जिससे गोली उनके ऊपर से निकल गई। इसके बाद आरोपी ने दूसरी गोली चलाई, जो दीवार में जा लगी। फिर एक राउंड हवा में फायर कर आरोपी हथियार लहराते हुए फरार हो गया।
पुरानी रंजिश बनी वजह
प्रारंभिक जांच में हमले की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। आरोपी दानिश अली पर हत्या के प्रयास सहित दर्जनभर से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह वर्ष 2024 में भी इसी परिवार पर हमला कर चुका है।
पत्नी को भी बनाया आरोपी
इस मामले में आरोपी की पत्नी रिमशा को भी सह-आरोपी बनाया गया है। घटना के समय उसके साथ होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है।
पुलिस ने शुरू की तलाश
ऐशबाग पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी है।
यह भी पढ़ें- भोपाल में कचरे से बनेगा असली कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का हाईटेक प्लांट शुरू