• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अब पूर्व मुख्य सचिव की बहू ने दी सफाई, वीडियो जारी कर अंजली सिंह बोलीं- मैं 30 साल से हिंदू

बता दें कि बीते दिनों विवाद के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आरोप है कि सोसाइटी अध्यक्ष मोहक शर्मा ने जब अंजली सिंह को समझाने ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 29 Jul 2026 12:09:52 AM (IST)Updated Date: Wed, 29 Jul 2026 12:19:55 AM (IST)
अब पूर्व मुख्य सचिव की बहू ने दी सफाई, वीडियो जारी कर अंजली सिंह बोलीं- मैं 30 साल से हिंदू
अंजली सिंह ने जारी किया वीडियो।

HighLights

  1. अब पूर्व मुख्य सचिव की बहू ने दी सफाई।
  2. मंदिर निर्माण के विवाद पर वीडियो जारी।
  3. अंजली सिंह बोलीं- मैं 30 साल से हिंदू हूं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। आम्रपाली एन्क्लेव में पार्क के विकास और शिव मंदिर निर्माण को लेकर हुए विवाद में मंगलवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव एबी सिंह की बहू अंजली सिंह (उज्मा राजा) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनके खिलाफ भ्रामक बयानबाजी की जा रही है।

जबकि यह पूरी तरह से एक निजी और Colony से जुड़ा छोटा-सा मामला था। कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मैं 30 साल पहले स्वेच्छा से हिंदू धर्म अपना चुकी हूं, तब से पूरी निष्ठा और गर्व के साथ इस धर्म का पालन कर रही हूं। मैं इस समाज का एक अटूट हिस्सा हूं।

बता दें कि बीते दिनों विवाद के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें आरोप है कि सोसाइटी अध्यक्ष मोहक शर्मा ने जब अंजली सिंह को समझाने का प्रयास किया।

तो उन्होंने उनसे अभद्रता की और नवनिर्मित शिव मंदिर को लेकर टिप्पणियां की। इस मामले की चूनाभट्टी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।