• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में शुरू हुआ पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, 50 बेड, नाड़ी परीक्षण और संगीत थेरेपी की सुविधा

भोपाल के इस सेंटर की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरा पैकेज है। यहां नौ दिन के पंचकर्म पैकेज की कीमत करीब 30 हजार रुपये रखी गई है।

By mukesh vishwakarmaEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Tue, 27 Oct 2026 08:52:16 AM (IST)Updated Date: Tue, 27 Oct 2026 09:07:42 AM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भोपाल में शुरू हुआ पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल, 50 बेड, नाड़ी परीक्षण और संगीत थेरेपी की सुविधा
पंडित खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में तैयार पंचकर्म सुपरस्पेश्यलिटी अस्पताल।

HighLights

  1. सीटी स्कैन, एक्सरे का विश्लेषण कर तय होता है इलाज
  2. 10 करोड़ की लागत से बना 50 बेड का यह अत्याधुनिक केंद्र
  3. यहां पर मरीजों को थेरेपी के दौरान संगीत थेरेपी भी दी जाती है

मुकेश विश्वकर्मा, नईदुनिया, भोपाल। पं. खुशीलाल शर्मा शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में प्रदेश का पहला पंचकर्म सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल शुरू हो गया है। 10 करोड़ की लागत से बने इस 50 बेड के अस्पताल में पारंपरिक इलाज से पहले जांच के अत्याधुनिक तरीकों का इस्तेमाल कर बीमारी की पहचान की जा रही है। सीटी स्कैन, एक्सरे, खून की जांच आदि के विश्लेषण के बाद उपचार की योजना बनती है।

पारंपरिक पंचकर्म थेरेपी में निदान नाड़ी परीक्षण पर आधारित था। पारंपरिक वैद्यों की इस सबसे विश्वसनीय प्रणाली में बेहद दक्षता की आवश्यकता है। कमतर की स्थिति में गलत निदान और फिर गलत उपचार की स्थिति बनती थी।

बाद में बीमारी की कारगर पहचान के लिए खून की जांच और एक्स-रे का उपयोग किया जाने लगा। लेकिन इसकी भी सीमाएं सामने आने लगी थीं। कई बार मरीज को कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों का दर्द या नसों की समस्या होती है, लेकिन खून की जांच रिपोर्ट में सब सामान्य मिलता है।


मरीजों के सीटी स्कैन से मिल रही मदद

एक्स-रे से नसों और स्नायु तंत्र में दिक्कतों की पूरी तस्वीर नहीं आती। ऐसे में इस अस्पताल ने पहली बार निदान के लिए सीटी स्कैन करना शुरू किया है। इससे न्यूरो, स्पाइन और ज्वाइंट से जुड़ी समस्या की सही तस्वीर सामने आ रही है।

डॉक्टर उसी रिपोर्ट के आधार पर तय कर रहे हैं कि मरीज को कौन सा तेल, कौन सी भाप, कौन सी बस्ति या कौन सी मालिश दी जाए। इससे इलाज ज्यादा सुरक्षित और सटीक हो गया है। अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि आने वाले दिनों में यह सेंटर मध्य प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के मरीजों के लिए पंचकर्म का बड़ा ठिकाना बनेगा।

हर बीमारी के इलाज का पूरा पैकेज

इस सेंटर की सबसे बड़ी खासियत इसका पूरा पैकेज है। यहां नौ दिन के पंचकर्म पैकेज की कीमत करीब 30 हजार रुपये रखी गई है। इसमें रहने, खाने, थेरेपी और डॉक्टर की देखरेख सब शामिल है। मरीजों को रोज आयुर्वेद आधारित भोजन दिया जाता है, जो उनके रोग के हिसाब से तय होता है। बुजुर्गों, कमर दर्द, साइटिका, माइग्रेन, जोड़ों के दर्द, अनिद्रा और तनाव से परेशान लोगों के लिए अलग-अलग पैकेज बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें- यूरिन ब्लॉकेज की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए आयुर्वेद ने जगाई नई उम्मीद, रिसर्च में मिला कारगार इलाज

थेरेपी में संगीत भी महत्वपूर्ण

थेरेपी के दौरान संगीत थेरेपी भी दी जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि धीमा संगीत मरीज के तनाव को कम करता है। इससे नींद अच्छी आती है और शरीर जल्दी रिकवर करता है।

यह भी पढ़ें- AI तय करेगा किस मरीज को देनी है कौन सी आयुर्वेदिक दवा, भोपाल के सबसे बड़े अस्पताल से शुरुआत

मरीज को पंचकर्म का पूरा लाभ मिले

पंचकर्म की परंपरा को आधुनिक जांच के साथ जोड़ने का समय आ गया है। हमारा मकसद है कि मरीज को सुरक्षित, विज्ञानिक और आरामदायक तरीके से पंचकर्म का पूरा लाभ मिले। - डॉ. उमेश शुक्ला, प्राचार्य, पंडित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय भोपाल।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।