• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

शिक्षक दिवस पर सरकार के खिलाफ मोर्चा: तीन साल बाद भी घोषणाएं अधूरी, 5 सितंबर को भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन

अतिथि शिक्षक पद स्थायी करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर 5 सितंबर को भोपाल में प्रदर्शन करेंगे। भविष्य सुरक्षित करने के लिए स्थायी रोजगार की नीति लागू ...और पढ़ें

By Anjali raiEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Thu, 03 Sep 2026 04:48:06 PM (IST)Updated Date: Thu, 03 Sep 2026 04:48:06 PM (IST)
शिक्षक दिवस पर सरकार के खिलाफ मोर्चा: तीन साल बाद भी घोषणाएं अधूरी, 5 सितंबर को भोपाल में अतिथि शिक्षकों का प्रदर्शन
5 सिंतम्बर को अतिथि शिक्षकों को भोपाल में प्रदर्शन। फाइल फोटो।

HighLights

  1. विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी में प्रदर्शन करेंगे
  2. नियमितीकरण और स्थायी रोजगार समेत कई घोषणाएं अधूरी
  3. 18 वर्षों से सेवारत अतिथि शिक्षकों के भविष्य पर उठाए सवाल

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अतिथि शिक्षकों के पद स्थायी करने समेत अन्य मांगों को लेकर अतिथि शिक्षक समन्वय समिति 5 सितंबर को भोपाल में प्रदर्शन करेगी। समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने कहा कि सरकार द्वारा तीन वर्ष पहले की गई घोषणाएं अब तक पूरी नहीं हुई हैं।

उन्होंने 18 वर्षों से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग की है।

समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार के अनुसार, 2 सितंबर 2023 को भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित अतिथि शिक्षक पंचायत में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अतिथि शिक्षकों के हित में कई घोषणाएं की थीं।

स्थायी रोजगार की मांग

इनमें वार्षिक अनुबंध, बीच सत्र में अतिथि शिक्षकों को बेरोजगार नहीं करने, गुरुजियों की तर्ज पर नीति बनाकर नियमित करने और सीधी भर्ती में बोनस अंक देकर स्थायी रोजगार देने की घोषणाएं शामिल थीं।

परिहार का कहना है कि इन घोषणाओं को तीन वर्ष पूरे होने के बावजूद उनका क्रियान्वयन नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अतिथि शिक्षकों को स्थायी करने के समर्थन में अपनी बात रख चुके हैं।


ऐसे में प्रदेश और केंद्र में एक ही दल की सरकार होने के बावजूद अतिथि शिक्षकों के भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या घोषणाएं केवल चुनाव जीतने के लिए की जाती हैं। समिति ने लंबे समय से सेवाएं दे रहे अतिथि शिक्षकों के लिए स्थायी रोजगार की नीति लागू करने की मांग दोहराई है।

यह भी पढ़ें- सरकारी स्कूलों में ई-अटेंडेंस का असर, 97% शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज, लॉग आउट के नए फीचर से थमी लेटलतीफी

स्वाति श्रीवास्तव बनीं महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष

अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के संगठन को मजबूत करने के लिए पुनर्गठन किया जा रहा है। इसी क्रम में संगठन में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से श्रीमती स्वाति श्रीवास्तव को महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।