
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल: त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे ने लंबी दूरी के यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष ट्रेनों (Special Trains) के संचालन का फैसला किया है। ये सभी ट्रेनें इटारसी जंक्शन से होकर गुजरेंगी, जिससे मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी काफी राहत मिलेगी।
यह विशेष ट्रेन 11 नवंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे बरौनी से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 5:45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। ट्रेन रात 1:20 बजे सतना, 2:55 बजे कटनी, 4:05 बजे जबलपुर, तथा 9:05 बजे इटारसी पहुंचेगी।
ठहराव: मोकामा, बाढ़, पटना, दानापुर, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नंदुरबार, वलसाड।
कोच संरचना: 8 थर्ड एसी, 4 इकॉनमी थर्ड एसी, 7 स्लीपर, 1 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी।
यह ट्रेन 12 नवंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे बरौनी से चलेगी और समान रूट व समय सारणी अपनाएगी।
कोच संरचना: 12 थर्ड एसी, 6 स्लीपर, 1 जनरेटर कार और 1 एसएलआरडी।
यह स्पेशल ट्रेन 11 और 12 नवंबर 2025 को रात 10:30 बजे बरौनी से रवाना होगी और चौथे दिन सुबह 6:00 बजे एरणाकुलम जंक्शन पहुंचेगी।
ठहराव: मोकामा, पटना, दानापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, गुडुर, पेरम्बूर, काटपाड़ी, सेलम, इरोड, पलक्कड़, थ्रिसुर, आलुवा।
कोच संरचना: 2 इकॉनमी थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 8 सामान्य श्रेणी, 1 जनरेटर कार, 1 एसएलआरडी।
यह ट्रेन 11 और 12 नवंबर 2025 को रात 9:15 बजे मुजफ्फरपुर से चलेगी और तीसरे दिन रात 11:50 बजे सर एम. विश्वेश्वरय्या टर्मिनल, बेंगलुरु पहुंचेगी।
ठहराव: हाजीपुर, पाटलिपुत्र, दानापुर, आरा, बक्सर, प्रयागराज छिवकी, सतना, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, बल्लारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, काटपाड़ी, जोलारपेट्टई, कृष्णराजपुरम।
कोच संरचना: स्लीपर, सामान्य श्रेणी और एसएलआरडी कोच।
रेलवे ने कहा कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और भीड़ नियंत्रण में मदद मिलेगी।