भोपाल: मैट्रिमोनियल साइट से हुई दोस्ती, सगाई के बाद दुष्कर्म और 12 लाख की डिमांड, दूल्हे सहित परिवार पर केस दर्ज
दिल्ली निवासी एक युवक ने सगाई के बाद भोपाल की 28 वर्षीय युवती के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता भी तोड़ दिया। ...और पढ़ें
Publish Date: Fri, 27 Mar 2026 10:16:16 PM (IST)Updated Date: Fri, 27 Mar 2026 10:16:12 PM (IST)
सगाई के बाद युवती से दुष्कर्म। (एआई से जेनरेट किया गया इमेज)HighLights
- सगाई के बाद युवती से दुष्कर्म।
- युवती से दहेज में मांगे 12 लाख।
- दूल्हे सहित परिवार पर केस दर्ज।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। बजरिया थाना क्षेत्र में ऑनलाइन मैट्रिमोनियल के माध्यम से दोस्ती के बाद सगाई और फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दिल्ली निवासी एक युवक ने सगाई के बाद भोपाल की 28 वर्षीय युवती के साथ न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि दहेज की मांग पूरी न होने पर रिश्ता भी तोड़ दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपित देवेंद्र सिंह सहित उसके माता-पिता पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
शादी का झांसा देकर होटल में बनाए शारीरिक संबंध
बजरिया पुलिस के अनुसार पीड़ित युवती शहर की एक निजी कंपनी में कार्यरत है। उसकी पहचान कुछ समय पहले दिल्ली निवासी देवेंद्र सिंह से हुई थी। धीरे-धीरे दोस्ती हुई और दोनों के परिवारों ने सगाई तय कर दी। आरोप है कि जुलाई 2025 में युवती के जन्मदिन पर देवेंद्र भोपाल आया और उसे एक होटल में ले जाकर उसकी मर्जी के बिना शारीरिक संबंध बनाए। आरोपित ने उसे झांसा दिया कि अब हमारी शादी होने वाली है।
दहेज के लिए रिश्ता तोड़ा, लाखों रुपये ऐंठे
बाद में आरोपित की नीयत डोल गई। उसने और उसके स्वजनों ने दहेज के रूप में 12 लाख रुपये की मांग शुरू कर दी। भावनात्मक रूप से जुड़ चुकी युवती ने अलग-अलग किस्तों में देवेंद्र को 3 लाख 88 हजार रुपये भेज भी दिए। दूसरी ओर, युवती का परिवार शादी की तैयारियों के लिए बैंक से 10 लाख रुपये का लोन लेकर बैठा था, लेकिन लालची दूल्हे और उसके परिवार ने सगाई तोड़ दी।
पुलिस की टीम आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए रवाना
धोखाधड़ी और प्रताड़ना से आहत होकर युवती ने पुलिस में शिकायत की। बजरिया थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्य आरोपित पर दुष्कर्म की धारा और उसके पिता व मां पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। पुलिस की एक टीम आरोपितों की तलाश में जुटी है और उनकी गिरफ्तारी के लिए रवाना हो चुकी है।