मध्य प्रदेश में महिला आयोग को मिला नया अध्यक्ष, रेखा यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी; साधना स्थापक बनीं सदस्य
मध्य प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम उठाते हुए रेखा यादव को राज्य महिला आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनके साथ पूर्व विधायक ...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 03 May 2026 01:12:56 PM (IST)Updated Date: Sun, 03 May 2026 02:45:31 PM (IST)
रेखा यादव बनीं MP महिला आयोग की अध्यक्षHighLights
- रेखा यादव को बनाया राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष
- पूर्व विधायक साधना स्थापक होंगी सदस्य
- तीन साल का रहेगा कार्यकाल
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। राजनीतिक नियुक्तियों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए मध्य प्रदेश में अब राज्य महिला आयोग में नियुक्तियां की गई हैं। बड़ा मलहरा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व विधायक रेखा यादव को अध्यक्ष और गाडरवारा से पूर्व विधायक साधना स्थापक को सदस्य नियुक्त किया है। इनका कार्यकाल कार्यभार ग्रहण से तीन वर्ष का रहेगा।
प्रदेश में लंबे समय से निगम-मंडल, आयोग और प्राधिकरण में नियुक्तियां नहीं हुई थीं। इसे लेकर सरकार पर संगठन का दबाव भी था। मुख्यमंत्री डा.मोहन यादव ने समन्वय बनाकर अब तक विभिन्न आयोग और प्राधिकरणाें के 29 पदों पर नियुक्तियां कर दी हैं।
दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं साधना स्थापक
इसी कड़ी में अब रेखा यादव राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष और साधना स्थापक को सदस्य नियुक्त करने के आदेश महिला एवं बाल विकास विभाग ने जारी किए गए हैं। साधना स्थापक दो बार कांग्रेस से विधायक रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव के पहले उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी।
यह भी पढ़ें- भोपाल में चला प्रशासन का बुलडोजर, 70 साल पुरानी आदिवासी बस्ती जमींदोज, 400 पुलिसकर्मियों के पहरे में टूटीं 27 झुग्गियां
2020 से रिक्त थे आयोग में अध्यक्ष और सदस्य के पद
आयोग में अध्यक्ष और सदस्य के पद 2020 से रिक्त थे। कमल नाथ सरकार में शोभा ओझा को अध्यक्ष बनाया गया था। सत्ता परिवर्तन के बाद जब उन्हें हटाया गया तो उन्होंने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी। तब से मामला लंबित था। इसके कारण 30 हजार से अधिक प्रकरण लंबित हैं।