• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल: बिल्डर ने जिसे मुख्य रास्ता बताकर बेचे प्लॉट, हाउसिंग बोर्ड ने दीवार उठाकर किया बंद; कॉलोनी के रहवासी पहुंचे कलेक्टर के पास

भोपाल में अयोध्या पैराडाइस कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने मुख्य सड़क दिखाकर प्लॉट बेचे, लेकिन अब वही रास्ता बंद हो गया है।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 02:37:23 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 02:37:23 PM (IST)
भोपाल: बिल्डर ने जिसे मुख्य रास्ता बताकर बेचे प्लॉट, हाउसिंग बोर्ड ने दीवार उठाकर किया बंद;  कॉलोनी के रहवासी पहुंचे कलेक्टर के पास
कलेक्टर कार्यालय भोपाल। फाइल फोटो।

HighLights

  1. अयोध्या पैराडाइस कॉलोनी के रहवासियों का आरोप है कि बिल्डर ने मुख्य सड़क दिखाकर प्लॉट बेचे
  2. मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड ने किया रास्ता, वैकल्पिक मार्ग से आवागमन करने का मजबूर रहवासी
  3. रहवासियों की शिकायत पर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने मामले की जांच कॉलोनी सेल को सौंपी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। शहर में एक तरफ जहां प्रशासन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई कर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ बिल्डर लोगों को झूठे दावे कर महंगे-महंगे प्लॉट बेच रहे हैं। जब लोग प्लाट पर मकान बनाकर निवास करने लगे हैं तब भी उन्हें सुविधाएं नहीं उलपब्ध करवाई गई हैं।

ऐसा ही एक मामला अयोध्या पैराइडाइस कालोनी का सामने आया है, जहां बिल्डर ने जिसे मुख्य सड़क बताते हुए प्लाट बेचे थे उसे अब हाउसिंग बोर्ड ने दीवार उठाकर बंद कर दिया है। रहवासी परेशान हो रहे हैं और अब कलेक्टर प्रियंक मिश्रा से न्याय की गुहार लगाई है। कलेक्टर ने मामले की जांच कॉलोनी सेल को सौंपी है।


बिल्डर ने धोखे से बेच दिए प्लॉट

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत अरेड़ी स्थित अयोध्या पैराडाइस कॉलोनी के रहवासियों ने कलेक्टर को शिकायत करते हुए बताया कि उक्त कॉलोनी कृष्णा बालाजी बिल्डर द्वारा विकसित की गई है। जिन्होंने प्लॉट बेचते समय कॉलोनी के सामने स्थित मुख्य सड़क को कॉलोनी का प्रमुख व स्थायी प्रवेश व निकास मार्ग बताया था।

जिससे लोगों ने विश्वास कर प्लॉट खरीद लिए थे, अब तक करीब 140 प्लॉट लोगों ने लिए हैं। बिल्डर ने कॉलोनी के विकास कार्यों के नाम पर सभी से प्लॉट की कीमत का करीब 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि विकास शुल्क के रूप में वसूल की थी।

इसके बाद भी न तो कॉलोनी का समुचित विकास किया गया है और न ही प्लॉट बेचने के समय प्रदर्शित व उपलब्ध मुख्य मार्ग को सुरक्षित रखा गया है। इससे सभी रहवासियों को निरंतर असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।

मप्र हाउसिंग बोर्ड ने बंद कर दिया रास्ता

रहवासियों ने बताया कि मध्यप्रदेश हाउसिंग बोर्ड द्वारा दीवार बनाकर रास्ते को बंद कर दिया गया है। जिससे कॉलोनी का मुख्य मार्ग बंद हो गया है और रहवासियों को कृष्णाधाम कॉलोनी के संकरे आंतरिक मार्ग से आवागमन करना पड़ रहा है।

जहां वाहनों की पार्किंग, अन्य कारणों से अक्सर रास्ता अवरूद्ध रहता है। इससे आमजन के साथ-साथ एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड और अन्य आपातकालीन सेवाओं के आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अरेड़ी में स्थित पैराडाइस कालोनी में रास्ता बंद करने संबंधी शिकायत मिली है। जिसको लेकर जांच करवाई जा रही है, जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।- विनोद सोनकिया, एसडीएम हुजूर