भोपाल: रिटायर्ड अधिकारी ने 6वीं की छात्रा से की अश्लील हरकत, CCTV में कैद हुई करतूत, पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोचा
अयोध्यानगर क्षेत्र में सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी ने छठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की है। आरोपित बच्ची के दादा का दोस्त है और अक्सर उनके घर आता-जात ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 09:23:11 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 09:23:11 PM (IST)
रिटायर्ड अधिकारी ने छात्रा से की छेड़छाड़।HighLights
- रिटायर्ड अधिकारी ने छात्रा से की छेड़छाड़
- CCTV में कैद हुई अधिकारी की करतूत
- पुलिस ने रेलवे स्टेशन से दबोचा
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्यानगर क्षेत्र में सेवानिवृत्त रेलवे अधिकारी ने छठवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की है। आरोपित बच्ची के दादा का दोस्त है और अक्सर उनके घर आता-जाता था। इसी दौरान छात्रा को अकेले पाकर वह बीते कई महीनों से छेड़छाड़ कर रहा था। आरोपित पड़ोसी पीड़िता के दादा का दोस्त है और कई महीनों से छात्रा को परेशान कर रहा था। फरार आरोपित को पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर पकड़ा है।
सीसीटीवी फुटेज से हुआ खुलासा
सोमवार सुबह भी वह उनके घर पहुंचा और बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी की। पीड़िता ने स्वजनों को यह बात बताई, जिसके बाद उसके माता-पिता ने सीसीटीवी कैमरे देखा, जहां आरोपित अश्लीलता करते हुए पकड़ा गया। उधर आरोपित को जैसे ही पुलिस में शिकायत की भनक लगी तो वह घर में ताला डालकर भागने लगा। अयोध्यानगर पुलिस ने आरोपित को भोपाल रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।
दोस्ती का उठाया फायदा
पुलिस के अनुसार 11 वर्षीय बच्ची एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा छठवीं की छात्रा है। उसके पिता रेलवे विभाग में पदस्थ हैं और दादा भी शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हैं। उनके पड़ोस में 65 वर्षीय एक वृद्ध अपनी पत्नी के साथ रहता है। वह भी रेलवे से सेवानिवृत्त है। उसका एक बेटा सेना से रिटायर भी हो चुका है, जबकि छोटा बेटा बेंगलुरु में बतौर इंजीनियर कार्यरत है। आरोपित और पीड़िता के दादा के बीच गहरी दोस्ती है, जिससे दोनों एक-दूसरे के घर रोजाना आते-जाते हैं।
पुलिस ने स्टेशन से दबोचा
पीड़िता के स्वजनों ने बताया कि बीते दिनों में कई बार बच्ची ने वृद्ध द्वारा छेड़छाड़ की बात कही थी, जिससे वे संदेह तो करते थे, लेकिन फिर नजरअंदाज कर देते थे। सोमवार सुबह बच्ची घर के हॉल में थी, तभी आरोपित वहां पहुंचा और बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़खानी करने लगा। बच्ची ने इसकी शिकायत स्वजनों से की थी। वहीं सीसीटीवी देखने पर आरोपित अश्लीलता करते पकड़ा गया।
पीड़ित पक्ष ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो आरोपित घर में ताला डालकर भागने लगा। उधर पुलिस को इसकी सूचना मिली तो तुरंत स्टेशन से आरोपित को पकड़ा। थाना प्रभारी महेश लिल्हारे ने बताया की मंगलवार को आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।