भोपाल के RGPV कैंटीन में हंगामा, छिपकली को 'शिमला मिर्च' बताकर छात्रों के सामने खा गया कर्मचारी
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूआइटी परिसर की कैंटीन के खाने में मरी छिपकली मिलने के मामले में कार्रवाई हुई है। ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 25 Mar 2026 09:53:08 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Mar 2026 09:53:08 PM (IST)
छिपकली को मिर्च बताकर खा गया कर्मचारी।HighLights
- छिपकली को मिर्च बताकर खा गया कर्मचारी।
- आरजीपीवी कैंटीन में छात्रों की सेहत से खिलवाड़।
- जांच रिपोर्ट के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूआइटी परिसर की कैंटीन के खाने में मरी छिपकली मिलने के मामले में कार्रवाई हुई है। शिकायत पर कैंटीन संचालक ने शिमला मिर्च बताकर खा लिया था। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर आरजीपीवी प्रबंधन ने कैंटीन संचालन का ठेका रद्द कर दिया है।
जांच समिति की रिपोर्ट में हुई पुष्टि
छात्रों द्वारा की गई शिकायत के बाद यू.आई.टी.-आरजीपीवी के संचालक ने एक जांच समिति गठित की थी। समिति द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट में इस घटना की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने इसे खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता के मानकों का गंभीर उल्लंघन माना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने अनुबंध की शर्तों और नियमों का हवाला देते हुए मंगलमूर्ति कैटर्स द्वारा संचालित कैफ़ेटेरिया का संचालन अस्थाई रूप से रोक दिया है।
नए टेंडर की तैयारी, तब तक संचालन बंद
उप कुलसचिव (प्रशासन) द्वारा जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान कैंटीन में किसी भी प्रकार की व्यावसायिक गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। प्रबंधन कैंटीन के संचालन के लिए नई निविदा प्रक्रिया शुरू करेगा, तब तक विद्यार्थियों को दिन में खाने-पीने के लिए बाहर ही जाना होगा। छात्रावासों में मेस का संचालन पूर्ववत जारी रहेगा। आरजीपीवी प्रबंधन ने जांच समिति की रिपोर्ट पर की कार्रवाई - नए टेंडर की तैयारी, तब तक कैफेटेरिया का संचालन बंद।