भोपाल: 37 करोड़ की लागत से संवरा अमृत भारत स्टेशन, फिर क्यों बंद हैं 3rd और 4th प्लेटफार्म? जानें पूरी वजह
स्टेशन के विकास पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं; प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, वीआईपी लाउंज और मल्टीपार्किंग सहित कई सुविधाएं विकसित की ग...और पढ़ें
Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 04:52:54 PM (IST)Updated Date: Sun, 16 Aug 2026 04:52:54 PM (IST)
संत हिरदाराम स्टेशन। फाइल फोटो।HighLights
- संत हिरदाराम नगर स्टेशन पर तीसरे और चौथे प्लेटफार्म का निर्माण पूरा
- तीसरी रेल लाइन नहीं पहुंचने से इनका उपयोग शुरू नहीं हो पाया
- स्टेशन के विकास पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल/ संत हिरदाराम नगर। संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर तीसरे एवं चौथे प्लेटफार्म का उपयोग नहीं हो पा रहा है क्योंकि रामगंज मंडी से अभी तक तीसरी लाइन यहां तक नहीं पहुंची है।
सिंहस्थ से पहले थर्ड लेन आने एवं नए प्लेटफार्म का उपयोग शुरू होने की संभावना है।भोपाल रेल मंडल में शामिल होने के बाद स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है।
इस काम पर रेल प्रशासन करीब 37 करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। विकास के अधिकांश काम अंतिम चरण में हैं। स्टेशन के दूसरे छोर पर प्रबंधक कक्ष का निर्माण हाल ही में पूरा किया गया है।
दूसरे प्लेटफार्म पर रुक रहीं ट्रेन
प्लेटफार्म क्रमांक एक व दो को भी नए सिरे से विकसित किया गया है। तीसरा एवं चौथा प्लेटफार्म विकसित किया जा चुका है। यात्री प्रतीक्षालय अब प्लेटफार्म क्रमांक एक बनाया गया है। वीआईपी लाउंज भी बनाया गया है।
फिलहाल नए प्लेटफार्म का उपयोग नहीं हो पा रहा है। इंदौर तरफ से आने वाली ट्रेनें अब भी प्लेटफार्म क्रमांक दो पर ही रुक रही हैं।
सिंहस्थ से पहले शुरू करेंगे
रेल प्रशासन सिंहस्थ से पहले स्टेशन को पूरी तरह विकसित करना चाहता है। रामगंज मंडी से आने वाली तीसरी लाइन का काम चल रहा है। अगले साल तक तीसरी लाइन का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद नए प्लेटफार्म से आवाजाही से यात्रियों को आसानी होगी।
हाल ही में स्टेशन को जंक्शन घोषित किया गया है। इस लिहाज से माना जा रहा है कि सिंहस्थ से पहले यहां कई ट्रेनों का स्टापेज किया जाएगा।स्टेशन प्रबंधक वाणिज्य जावेद अंसारी के अनुसार स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई काम हुए हैं।