• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

11 माह से नहीं मिला वेतन, भुखमरी की कगार पर परिवार; भोपाल टेक्सटाइल मिल्स के सुरक्षाकर्मियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

न्यू भोपाल टेक्सटाइल मिल्स के दैनिक वेतनभोगी सुरक्षा कर्मियों ने जुलाई 2025 से बकाया वेतन के भुगतान की मांग उठाई है।

By dilip mangtaniEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sat, 27 Jun 2026 01:51:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 27 Jun 2026 01:59:13 PM (IST)
11 माह से नहीं मिला वेतन, भुखमरी की कगार पर परिवार; भोपाल टेक्सटाइल मिल्स के सुरक्षाकर्मियों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
प्रतीकात्मक फोटो, इंटरनेट मीडिया से ली गई है।

HighLights

  1. न्यू भोपाल टेक्सटाइल मिल्स के दैनिक वेतनभोगी सुरक्षा कर्मियों ने जुलाई 2025 से बकाया वेतन के भुगतान की मांग उठाई
  2. वेतन न मिलने से परिवार का भरण-पोषण मुश्किल, रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना कठिन हो रहा है
  3. कर्मचारियों ने प्रबंधन को चेतावनी, कोई अप्रिय घटना हुई तो इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। न्यू भोपाल टेक्सटाइल मिल्स के दैनिक वेतनभोगी सुरक्षा कर्मियों ने 11 माह से लंबित वेतन का भुगतान नहीं होने पर प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई है। कर्मचारियों ने प्रबंधन को ज्ञापन सौंपकर बकाया वेतन का तत्काल भुगतान करने की मांग की है।

20 साल से कर रहे काम

सुरक्षा कर्मियों का कहना है कि वे पिछले 20-22 वर्षों से संस्थान के लिए काम कर रहे हैं और वर्ष 2016 से दैनिक वेतनभोगी सुरक्षा कर्मियों के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। उनका आरोप है कि कोरोना काल के बाद से वेतन का नियमित भुगतान नहीं हो रहा है और जुलाई 2025 से अब तक वेतन पूरी तरह रुका हुआ है।


यह भी पढ़ें- पदोन्नति नियम 2025 के तहत प्रक्रिया शुरू करने पर भड़का कर्मचारी संघ, कहा- इससे सामान्य वर्ग को होगा 15-20 साल का नुकसान

परिवार पालने का संकट

कर्मचारियों के अनुसार, लगातार वेतन नहीं मिलने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण दैनिक जरूरतें पूरी करना भी मुश्किल हो गया है।

आत्मदाह करने की चेतावनी

कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द बकाया वेतन का भुगतान नहीं किया गया और किसी कर्मचारी को आत्मदाह जैसा कठोर कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। उन्होंने शासन और संबंधित अधिकारियों से तत्काल हस्तक्षेप कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।