• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत: ललितपुर में यार्ड रिमॉडलिंग से कई ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा, भोपाल से खजुराहो एक्सप्रेस समेत 6 गाड़ियां रद

इस अवधि में छह ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इस बदलाव से भोपाल के यात्रियों को ट्रेन का समय बदलने, यात्रा अवधि बढ़ने, कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं मिल...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 11:39:13 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 12:19:05 PM (IST)
रेल यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत: ललितपुर में यार्ड रिमॉडलिंग से कई ट्रेनों का शेड्यूल बिगड़ा, भोपाल से खजुराहो एक्सप्रेस समेत 6 गाड़ियां रद
ललितपुर यार्ड कार्य से 50 हजार से अधिक यात्रियों की यात्रा होगी प्रभावित (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. ललितपुर यार्ड रिमॉडलिंग का असर देखने को मिला
  2. जुलाई में भोपाल मंडल की कई ट्रेनें निरस्त हो चुकी है
  3. यार्ड रिमॉडलिंग की वजह से 34 ट्रेनों के बदले मार्ग

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। जुलाई में ट्रेन से यात्रा करने की योजना बना रहे यात्रियों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है। झांसी रेल मंडल के ललितपुर स्टेशन पर एक जुलाई से एक अगस्त तक यार्ड रिमॉडलिंग कार्य किया जाएगा। इस दौरान प्री-नॉन इंटरलॉकिंग, इंटरलॉकिंग और पोस्ट-इंटरलॉकिंग काम की वजह से भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे का कहना है कि यह काम भविष्य में बेहतर रेल संचालन और सुरक्षित यात्रा के लिए किया जा रहा है।

किन ट्रेनों पर सबसे ज्यादा असर

इस अवधि में छह ट्रेनें पूरी तरह निरस्त रहेंगी। इनमें ललितपुर-बीना पैसेंजर (64617/64618), भोपाल-खजुराहो एक्सप्रेस (22163/22164), लखनऊ सिटी-एसएमवीटी बेंगलुरु स्पेशल (05073/05074) और हुबली-योग नगरी ऋषिकेश स्पेशल (07363/07364) शामिल हैं।

34 ट्रेनों के बदले मार्ग

कुल 34 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इनमें हैदराबाद-हजरत निजामुद्दीन, यशवंतपुर-निजामुद्दीन, तिरुपति-जम्मूतवी, चेन्नई-नई दिल्ली, नई दिल्ली-हैदराबाद, अमृतसर-नांदेड, विशाखापट्टनम-नई दिल्ली समेत कई प्रमुख ट्रेनें शामिल हैं। कुछ ट्रेनें बीना-रूठियाई-कोटा-मथुरा, कुछ बीना-गुना-ग्वालियर और कुछ इटारसी-जबलपुर-सतना मार्ग से चलेंगी।

इस बदलाव से भोपाल के यात्रियों को ट्रेन का समय बदलने, यात्रा अवधि बढ़ने, कुछ स्टेशनों पर ठहराव नहीं मिलने और कनेक्टिंग ट्रेनों के छूटने जैसी परेशानी हो सकती है। जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कर रखे हैं, उन्हें विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।


यात्रा से पहले इन बातों का रखें ध्यान

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन पहुंचने से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति जरूर जांच लें। एसएमएस, रेलवे ऐप, स्टेशन सूचना पट्ट और उद्घोषणा प्रणाली की मदद लें। यदि ट्रेन का मार्ग बदला गया हो तो यात्रा समय और बोर्डिंग स्टेशन दोबारा सुनिश्चित कर लें। लंबी दूरी की यात्रा वाले यात्री वैकल्पिक योजना भी तैयार रखें।