• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

12 जुलाई तक ही शादी के शुभ मुहूर्त, बारिश के बीच बढ़ा 'रैन-रेडी वेडिंग' का ट्रेंड

12 जुलाई तक विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध हैं। सीमित तिथियों के कारण 95 प्रतिशत मैरिज गार्डन बुक हो चुके हैं। मानसून के चलते रैन-रेडी वेडिंग का ट्रेंड भ...और पढ़ें

By Digital DeskEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Thu, 02 Jul 2026 10:02:30 AM (IST)Updated Date: Thu, 02 Jul 2026 10:02:30 AM (IST)
12 जुलाई तक ही शादी के शुभ मुहूर्त, बारिश के बीच बढ़ा 'रैन-रेडी वेडिंग' का ट्रेंड
विवाह सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। (एआई जनरेटेड)

HighLights

  1. 12 जुलाई तक ही शुभ विवाह मुहूर्त।
  2. 95 प्रतिशत मैरिज गार्डन पहले से बुक।
  3. 23 जुलाई को विशेष विवाह संयोग।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। विवाह सीजन अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। 12 जुलाई तक ही विवाह के शुभ मुहूर्त हैं, जिसके बाद देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। चातुर्मास के दौरान मांगलिक कार्यों नहीं होते हैं। ऐसे में करीब चार महीने तक शादियां नहीं हो पाएंगी।

अब सीमित शुभ मुहूर्तों में विवाह कराने की होड़ मच गई है। शहर के करीब 95 प्रतिशत मैरिज गार्डन पहले ही बुक हो चुके हैं।

रैन-रेडी वेडिंग का नया ट्रेंड

मानसून के कारण इस बार विवाह समारोहों में 'रैन-रेडी वेडिंग' का नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। परिवार अब खुले लॉन की बजाय वाटरप्रूफ डोम, जर्मन हैंगर टेंट और इनडोर वेन्यू को ही चुन दे रहे हैं, जिससे बारिश समारोह में बाधा न बने।


23 जुलाई को विशेष संयोग

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 23 जुलाई को भोली नवमी का विशेष संयोग रहेगा, जिसे अनुभवी मुहूर्त जैसा माना जाता है। इसके बाद नियमित शुभ विवाह मुहूर्त 20 नवंबर से शुरू होकर 12 दिसंबर तक रहेंगे। यानी जुलाई से नवंबर के बीच विवाह के लिए कुल 22 शुभ मुहूर्त ही उपलब्ध हैं। सीमित तिथियों के कारण विवाह स्थलों की मांग काफी बढ़ गई है।

शहर के अधिकांश मैरिज गार्डन फुल

मैरिज गार्डन ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रमण गोयनका के अनुसार शहर के लगभग 95 प्रतिशत मैरिज गार्डन बुक हो चुके हैं। इतना ही नहीं, नवंबर से शुरू होने वाले अगले विवाह सीजन के लिए भी कई मैरिज गार्डनों में 15 से 20 प्रतिशत तक अग्रिम बुकिंग हो चुकी है। होटल और रिसॉर्ट्स में भी लगातार बुकिंग बढ़ रही है।

बारिश के कारण बदल रही शादी की तैयारियां

इस बार मानसून को देखते हुए परिवार समारोह की योजना भी बदल रहे हैं। शहर के करीब 150 मैरिज गार्डनों में केवल 50 से 60 बड़े गार्डनों में ही पूर्ण वाटरप्रूफ डोम की सुविधा उपलब्ध है। बाकी स्थानों पर वाटरप्रूफ टेंट और रेन कवर का सहारा लिया जा रहा है। जर्मन हैंगर टेंट, लकड़ी के फ्लोर, पारदर्शी रेन कवर और इनडोर बैंक्वेट हॉल की मांग तेजी से बढ़ी है।

शुभ मुहूर्त में शादी को मिलता है विशेष महत्व

पंडितों के अनुसार शुभ मुहूर्त में विवाह करना नए दांपत्य जीवन के लिए सुख, समृद्धि और मंगल का प्रतीक माना जाता है। यही कारण है कि सीमित तिथियों और बारिश की चुनौती के बावजूद परिवार पूरी तैयारी के साथ विवाह समारोह आयोजित कर रहे हैं, ताकि शुभ समय का लाभ मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें- सीआरपीएफ जवान की नाबालिग बेटी से 21 लाख रुपये ठगने वाला क्रीमिनल बॉयफ्रेंड अब तक फरार, बदमाश पर लूट-डकैती, जानलेवा हमलों जैसे 15 केस हैं दर्ज