• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

छोटे से 'देसी जुगाड़' ने बढ़ाई रफ्तार! रेलवे का नया प्रयोग, अब हादसों में भी खराब नहीं होंगे ट्रेन के इंजन

पश्चिम मध्य रेल ने ट्रेनों के इंजन को सुरक्षित रखने के लिए एक नया और आसान तरीका अपनाया है। रेलवे ने इंजन में लगे एयर ड्रायर को नुकसान से बचाने के लिए ...और पढ़ें

By anjalisingh tomarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 08:45:58 AM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 08:45:58 AM (IST)
छोटे से 'देसी जुगाड़' ने बढ़ाई रफ्तार! रेलवे का नया प्रयोग, अब हादसों में भी खराब नहीं होंगे ट्रेन के इंजन
लोकोमोटिव की सुरक्षा के लिए रेलवे ने लगाई सेफ्टी प्लेट (AI तस्वीर)

HighLights

  1. लोकोमोटिव की सुरक्षा के लिए रेलवे ने लगाई सेफ्टी प्लेट
  2. मवेशियों की टक्कर से एयर ड्रायर को बचाएगी यह प्लेट
  3. कैटल गार्ड पर लगी विशेष प्लेट से वायरिंग रहेगी सुरक्षित

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पश्चिम मध्य रेल ने ट्रेनों के इंजन को सुरक्षित रखने के लिए एक नया और आसान तरीका अपनाया है। रेलवे ने इंजन में लगे एयर ड्रायर को नुकसान से बचाने के लिए विशेष सेफ्टी प्लेट तैयार की है। अब तक यह प्लेट 178 लोकोमोटिव में लगाई जा चुकी है।

दरअसल, इंजन के नीचे लगे एयर ड्रायर को कई बार पशु से टकराने या किसी अन्य बाहरी झटके से नुकसान पहुंचने का खतरा रहता था। इसके कारण एयर ड्रायर के साथ पाइप और बिजली की तारें भी खराब हो सकती थीं।


ऐसी स्थिति में इंजन को मरम्मत के लिए रोकना पड़ता था और इसमें समय लगता था। इस समस्या को देखते हुए रेलवे के इंजीनियरों ने 410×420 मिलीमीटर की सेफ्टी प्लेट बनाई है। इसे इंजन के कैटल गार्ड पर लगाया गया है। इससे किसी बाहरी झटके की स्थिति में एयर ड्रायर को अतिरिक्त सहारा मिलेगा और उसके जरूरी हिस्से सुरक्षित रहेंगे।

यात्रियों को ऐसे मिलेगा फायदा

इस बदलाव से इंजन के खराब होने की संभावना कम होगी और मरम्मत में लगने वाला समय भी घटेगा। इसका फायदा यात्रियों को ट्रेन संचालन में मिलेगा। इंजन ज्यादा समय तक उपलब्ध रहने से ट्रेनों के समय पर और सुचारू संचालन में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर एमपी के रेल यात्रियों को राहत, हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में बढ़ेगा थर्ड एसी कोच; वेटिंग टिकट वालों को फायदा

साथ ही रेलवे को बार-बार होने वाली मरम्मत पर समय और संसाधन कम खर्च करने पड़ेंगे। छोटे से तकनीकी बदलाव से रेलवे ने इंजन की सुरक्षा और ट्रेन संचालन को बेहतर बनाने की दिशा में कदम उठाया है।