• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

हॉस्टल मेस के खाने में निकले कीड़े; भोपाल की यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों का हंगामा, कटारा हिल्स पुलिस ने संभाला मोर्चा

कटारा हिल्स बायपास स्थित निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल छात्रों ने भोजन में बार-बार कीड़े और कॉकरोच मिलने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया।

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Sun, 27 Sep 2026 11:27:35 PM (IST)Updated Date: Sun, 27 Sep 2026 11:27:35 PM (IST)
हॉस्टल मेस के खाने में निकले कीड़े; भोपाल की यूनिवर्सिटी में देर रात छात्रों का हंगामा, कटारा हिल्स पुलिस ने संभाला मोर्चा
कटारा हिल्स बायपास स्थित निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल छात्रों ने प्रदर्शन किया। वीडियोग्रेब।

HighLights

  1. कटारा हिल्स बायपास स्थित निजी यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का मामला
  2. छात्रों ने खोने में बार-बार कीड़े और कॉकरोच मिलने पर प्रदर्शन किया
  3. यूनिवर्सिटी के खिलाफ हुई नारेबाजी, हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कटारा हिल्स बायपास स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी में रविवार रात हॉस्टल के छात्रों को परोसे जाने वाले भोजन में कीड़े मिलने के बाद जमकर हंगामा हुआ। छात्रों का आरोप है कि सब्जी, दाल और अन्य खाद्य पदार्थों में बार-बार कीड़े और काकरोच मिल रहे हैं। कई दिनों से यूनिवर्सिटी प्रबंधन से शिकायत करने के बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ।

रविवार रात करीब आठ बजे भोजन करने पहुंचे छात्रों की थाली में फिर कीड़े मिलने पर नाराजगी भड़क गई और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं रसोई के बाहर जमा होकर प्रदर्शन करने लगे।

शिकायत के बाद सुधार नहीं

छात्रों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए तैयार भोजन की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। भोजन और नाश्ते में कीड़े मिलने की शिकायत पहले भी प्रबंधन से की गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से रविवार रात छात्रों का आक्रोश खुलकर सामने आया।


हंगामे की सूचना पर पुलिस जवान मौके पर पहुंचे और छात्रों से प्रदर्शन नहीं करने को कहा। हालांकि छात्र प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे और भोजन व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग उठाते रहे।

यह भी पढ़ें- Blinkit से मंगवाई ब्रेड में मिली फफूंद; भोपाल में खाद्य विभाग ने मारा छापा तो खुलीं लापरवाही की परतें, नहीं मिला लाइसेंस

खाद्य विभाग की जांच पर भी सवाल

छात्रों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि 12 से 26 सितंबर तक चले खाद्य प्रतिष्ठानों के जांच अभियान के दौरान शहर के कई होटल-रेस्टोरेंट की जांच हुई, लेकिन यूनिवर्सिटी की रसोई का निरीक्षण नहीं किया गया।

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है, फिर भी टीम को भेजकर जांच करवाई जाएगी ।