वेटिंग टिकट से मिलेगा छुटकारा! भोपाल मंडल से होकर चलेंगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरा शेड्यूल
गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। अब भोपाल मंडल से होकर दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचाल ...और पढ़ें
Publish Date: Wed, 15 Apr 2026 08:02:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 15 Apr 2026 08:02:20 PM (IST)
गर्मी की छुट्टियों में रेल मंत्रालय ने दिया बड़ा तोहफाHighLights
- गर्मी की छुट्टियों में रेल मंत्रालय ने दिया बड़ा तोहफा
- भोपाल मंडल के इन स्टेशनों के यात्रियों को बड़ी राहत
- बीना, इटारसी, रानी कमलापति स्टेशनों पर रुकेंगी ट्रेनें
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने बड़ी राहत दी है। अब भोपाल मंडल से होकर दो जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी। खासतौर पर रानी कमलापति, इटारसी और बीना जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन
पहली ट्रेन सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर स्पेशल (04212/04211) है, जिसका संचालन 20 मई से 15 जुलाई तक सुल्तानपुर से और 21 मई से 16 जुलाई तक एलटीटी (LTT) से किया जाएगा। यह ट्रेन कुल 9 फेरे लगाएगी और भोपाल मंडल में बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। सुल्तानपुर से यह ट्रेन हर बुधवार और एलटीटी से हर गुरुवार को चलेगी।
वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन
दूसरी ट्रेन वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी स्पेशल (04226/04225) है, जो 21 मई से 9 जुलाई तक वाराणसी से और 22 मई से 10 जुलाई तक एलटीटी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन कुल 8 फेरे लगाएगी और इसका ठहराव भी बीना, रानी कमलापति और इटारसी स्टेशनों पर रहेगा। वाराणसी से यह ट्रेन हर गुरुवार और एलटीटी से हर शुक्रवार को संचालित होगी।