मंत्री विजय शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट में नहीं हुई सुनवाई, केस का नंबर आने से पहले समय हो गया समाप्त
माना जा रहा था कि सोमवार को न्यायालय कोई निर्देश दे सकता है, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। बता दें कि एसआईटी तीसरी और अंतिम स्टेटस रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर् ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 08:20:23 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 08:25:53 PM (IST)
मंत्री विजय शाह का मामला सुप्रीम कोर्ट में।HighLights
- अभियोजन की स्वीकृति देने पर
- निर्णय लेने के लिए कहा था
- अब यह अवधि पूरी हो गई है
राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य विभाग के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध अशालीन टिप्पणी के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। केस का नंबर आने से पहले कोर्ट का समय समाप्त हो गया। अगली सुनवाई के लिए अभी तिथि नियत नहीं की गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार से अभियोजन की स्वीकृति देने पर निर्णय लेने के लिए कहा था। इसके लिए 15 दिन का समय दिया था। यह अवधि पूरी हो गई है।
सरकार ने विशेष जांच दल (एसआईटी) की रिपोर्ट का अध्ययन करने के लिए अतिरिक्त समय मांगने के लिए आवेदन किया है। सुनवाई से एक दिन पहले ही मंत्री शाह ने वीडियो जारी कर चौथी बार माफी मांगी थी।
कर्नल सोफिया कुरैशी के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह पर चलता रहेगा केस
माना जा रहा था कि सोमवार को न्यायालय कोई निर्देश दे सकता है, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। बता दें कि एसआईटी तीसरी और अंतिम स्टेटस रिपोर्ट भी सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तुत कर चुकी है।
जांच टीम ने विजय शाह और सभा स्थल पर उपस्थित लोगों के बयान लिए थे। इसके साथ ही पता किया गया था कि सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई है।