भोपाल में भभूत समझकर किशोरी ने खाई चूहामार दवा, इलाज के दौरान मौत
ईंटखेड़ी क्षेत्र के लांबाखेड़ा में एक किशोरी ने भभूत समझकर चूहामार दवा खा ली। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत ...और पढ़ें
Publish Date: Mon, 09 Feb 2026 09:07:53 PM (IST)Updated Date: Mon, 09 Feb 2026 09:07:53 PM (IST)
भोपाल में भभूत समझकर किशोरी ने खाई चूहामार दवाHighLights
- मंदिर में रखी थी चूहामार दवा, भभूत समझकर छात्रा ने खा ली
- दो दिनों तक अस्पताल में चला संघर्ष, हमीदिया में तोड़ा दम
- मृतका के बयानों से हुआ खुलासा, अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ईंटखेड़ी क्षेत्र के लांबाखेड़ा में एक किशोरी ने भभूत समझकर चूहामार दवा खा ली। कुछ देर बाद अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर दो दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मां ने चूहों को मारने के लिए घर के मंदिर में दवा रखी थी। किशोरी ने पूजा के बाद भभूत के धोखे में उसे खा लिया था। ईंटखेड़ी पुलिस ने घायल अवस्था के दौरान किशोरी के बयान दर्ज किए थे, जिससे मौत के कारणों का पता चला है।
कोचिंग से लौटते ही बिगड़ी तबीयत
एएसआई सुरेंद्र बाजपेयी ने बताया कि 17 वर्षीय वैष्णवी सेन लांबाखेड़ा क्षेत्र में रहती थी। वह एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। छह फरवरी की सुबह उसने पूजा वाले कमरे में स्थित मंदिर में पूजा की थी। इसके बाद वहां रखी चूहामार दवा को भभूत समझकर खा लिया। कुछ देर बाद जब वह कोचिंग से लौटी तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। स्वजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे।