कोटा जाने वाले यात्री ध्यान दें! बीना-कोटा ट्रेन अब सोगरिया में ठहरेगी, भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस का भी बदला रूट
भोपाल-जोधपुर, जोधपुर-भोपाल, जबलपुर-अजमेर और अजमेर-जबलपुर ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और कोटा जंक्शन पर ठहराव नहीं होगा।
Publish Date: Thu, 01 Oct 2026 10:51:47 PM (IST)Updated Date: Thu, 01 Oct 2026 10:51:47 PM (IST)
प्रतीकात्मकHighLights
- भोपाल मंडल से गुजरने वाली कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा
- कोटा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पुनर्विकास कार्य के चलते बदलाव
- 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक बदला गया है भोपाल से कोटा जाने का रूट
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोटा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर-3 पर पुनर्विकास कार्य के चलते 29 सितंबर से 18 अक्टूबर तक भोपाल मंडल होकर चलने वाली कुछ ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। भोपाल के यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेशन और मार्ग जरूर जांचना होगा।
इस अवधि में बीना-कोटा ट्रेन सहित कई गाड़ियों के रूट में बदलाव किया गया है।
- ट्रेन नंबर 61634 बीना-कोटा के 20 फेरे कोटा के बजाय सोगरिया स्टेशन पर समाप्त होंगे।
- 61633 कोटा-बीना के 20 फेरे सोगरिया से शुरू होंगे।
- ट्रेन 61633 सोगरिया से दोपहर 3:20 बजे रवाना होगी।
ये भी रहेंगी प्रभावित
इसके अलावा 14814 भोपाल-जोधपुर और 14813 जोधपुर-भोपाल के 20-20 फेरे तथा 12181 जबलपुर-अजमेर के 19 और 12182 अजमेर-जबलपुर के 20 फेरे परिवर्तित मार्ग से चलेंगे। ये ट्रेनें कोटा जंक्शन पर नहीं रुकेंगी और गुरला-कोटा सी केबिन-सोगरिया होकर जाएंगी।
इसलिए भोपाल से कोटा जाने वाले यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा से पहले स्टेशन, ठहराव और मार्ग की जानकारी 139, रेलवन एप या रेलवे की ऑनलाइन सुविधा से जांचना चाहिए।