• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

पुलिस को घर बुलाने के लिए दी मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा, सीएम योगी को भी दे चुका है धमकी

भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपित अफजल को मुंबई से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। वह बुरहानपुर जिले का निवास...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Sat, 26 Sep 2026 10:19:35 PM (IST)Updated Date: Sat, 26 Sep 2026 10:49:02 PM (IST)
पुलिस को घर बुलाने के लिए दी मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी, कोर्ट ने रिमांड पर भेजा, सीएम योगी को भी दे चुका है धमकी
मुख्यमंत्री मोहन यादव और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ।

HighLights

  1. मुंबई से गिरफ्तार अफजल शेख से पुलिस की कड़ी पूछताछ
  2. माता-पिता के झगड़े से तंग आकर अपनाया अजीब तरीका
  3. बुरहानपुर के आरोपी ने कबूला जुर्म, पुलिस की जांच जारी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी देने में गिरफ्तार 23 वर्षीय अफजल शेख ने पूछताछ में चौंकाने वाली वजह बताई है। उसका कहना है कि अपने माता-पिता के बीच आए दिन होने वाले विवाद से परेशान होकर वह कई बार पुलिस से मदद मांग चुका था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। डायल-112 की टीम भी घर नहीं पहुंची तो उसने पुलिस को बुलाने के लिए सीधे मुख्यमंत्री को ही धमकी देने का तरीका अपनाया।

रिमांड पर लेकर की जा रही है पूछताछ

हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अफजाल इससे पहले इसी तरह पुलिस कंट्रोल रूम को संदेश भेजकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी धमकी दे चुका है। भोपाल क्राइम ब्रांच ने आरोपित अफजल को मुंबई से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। वह बुरहानपुर जिले का निवासी है।


23 सितंबर को दी थी जान से मारने की धमकी

भोपाल क्राइम ब्रांच के अनुसार, अफजल ने 23 सितंबर को सुबह डायल-112 के व्हाट्सएप नंबर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को जान से मारने की धमकी भेजी थी। संदेश मिलने के बाद भोपाल क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और उसकी लोकेशन मुंबई में मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि दोनों मुख्यमंत्रियों को धमकी देने की घटनाओं में उसकी मंशा और तरीका एक जैसा था या नहीं।

यह भी पढ़ें- गरीबों, किसानों और विद्यार्थियों के लिए शुरू हुई बस सेवा, सीएम ने कहा- सुगम बस सेवा का संकल्प था, पूरा करके दिखाया

तलाक के बाद भी घर में विवाद, पिता से नहीं बनती

अफजल शेख बुरहानपुर के शिकारपुरा क्षेत्र का निवासी है। वह अपनी तलाकशुदा मां के साथ रहता है। परिवार में वह इकलौता बेटा है और उसकी दो बहनें भी हैं। उसके पिता ने मां को तलाक दे दिया था, लेकिन दोनों के बीच विवाद जारी रहते थे। अफजल का अपने पिता से भी विवाद होता रहता था।

पूछताछ में उसने बताया कि घर में होने वाले झगड़ों से परेशान होकर वह कई बार पुलिस को फोन कर चुका था। उसका आरोप है कि शिकायत के बावजूद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और डायल-112 भी मौके पर नहीं पहुंची।

आरोपित को गिरफ्तार कर दो दिन की रिमांड पर लिया गया है। उससे धमकी देने के पीछे की वजह और पूरे मामले में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में पिता से विवाद की बात सामने आई है। - संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर, भोपाल