• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

रक्षाबंधन से पहले भोपाल से दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में टिकट संकट, रिग्रेट की स्थिति

रक्षाबंधन से पहले भोपाल से दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में टिकट संकट बढ़ गया है। कई ट्रेनों में वेटिंग, आरएलडब्ल्यूएल और रीग्रेट है।

By anjalisingh tomarEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 09:13:53 AM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 09:13:53 AM (IST)
रक्षाबंधन से पहले भोपाल से दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जाने वाली ट्रेनों में टिकट संकट, रिग्रेट की स्थिति
रक्षाबंधन से पहले ट्रेनों में भारी भीड़। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. रक्षाबंधन से पहले प्रमुख रूटों पर टिकटों का संकट बढ़ा।
  2. दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव दिखाई दिया।
  3. मुंबई रूट पर भी कन्फर्म बर्थ सीमित होने लगीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त से ही भोपाल से दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जाने वाली कई ट्रेनों में सीटें भरने लगी हैं।

कई ट्रेनों में वेटिंग, आरएलडब्ल्यूएल (रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट) और कुछ में रीग्रेट की स्थिति है, जो 31 अगस्त तक बनी रह सकती है। रेलवे ने अभी इन रूटों पर अतिरिक्त ट्रेन चलाने के निर्देश भी जारी नहीं किए हैं। ऐसे में यात्री अभी से दूसरी ट्रेन, कनेक्टिंग ट्रेन या बस का विकल्प तलाशें।


भोपाल-मुंबई रूट पर भी सीटों की कमी

भोपाल से मुंबई जाने वाली ट्रेनों में भी यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। सीएसएमटी राजधानी एक्सप्रेस में कन्फर्म बर्थ सीमित हैं। एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एलटीटी एक्सप्रेस में भी विभिन्न श्रेणियों में सीटों की उपलब्धता कम है। मंगलदीप एक्सप्रेस में वेटिंग बढ़ी हुई है, जबकि उद्योगनगरी एक्सप्रेस में 25 अगस्त से आरएलडब्ल्यूएल की स्थिति बनी हुई है।

दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में सबसे ज्यादा दबाव

भोपाल एक्सप्रेस में 25 अगस्त से थर्ड एसी में 60 से अधिक वेटिंग और स्लीपर में करीब 80 आरएसी चल रही है। अन्य श्रेणियों में भी जीएनडब्ल्यूएल (जनरल वेटिंग लिस्ट) 10 से अधिक है। राजधानी एक्सप्रेस और संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आरएलडब्ल्यूएल की स्थिति है। वहीं एपी एक्सप्रेस और गोंडवाना एक्सप्रेस में भी अलग-अलग श्रेणियों में वेटिंग चल रही है।

लखनऊ रूट पर भी टिकट मिलना मुश्किल

लखनऊ की ओर जाने वाली एलटीटी-सीतापुर सुपरफास्ट, भोपाल-एमबीडीपी सुपरफास्ट, गोरखपुर एक्सप्रेस, पुष्पक एक्सप्रेस और कुशीनगर एक्सप्रेस में भी 25 से 31 अगस्त के बीच कई श्रेणियों में आरएलडब्ल्यूएल और रीग्रेट की स्थिति है। इससे यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की उम्मीद कम है।

पहले से बनाएं दूसरा प्लान

यात्रियों को कन्फर्म सीट नहीं मिलने पर स्पेशल ट्रेन की उपलब्धता जांचने के साथ पास के स्टेशन से कनेक्टिंग ट्रेन का विकल्प भी देखना चाहिए। जरूरत पड़ने पर बस या निजी वाहन से यात्रा की योजना पहले से तैयार रखना बेहतर होगा। आखिरी समय तक टिकट का इंतजार करने पर यात्रा की परेशानी और बढ़ सकती है।

भोपाल-रीवा के बीच चार स्पेशल ट्रेनें

  • रक्षाबंधन के दौरान रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए 25 से 31 अगस्त के बीच भोपाल-रीवा के बीच चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन तय किया है। फिलहाल अन्य प्रमुख रूटों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्देश नहीं मिले हैं। यात्रियों की मांग है कि दिल्ली, मुंबई और लखनऊ सहित अन्य रूटों पर भी अतिरिक्त ट्रेनें चलाई जाएं।
  • जब इस बारे में रेलवे अधिकारी से स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानने की कोशिश की गई तो उनकी तरफ से कोई जानकारी नही मिली।

यह भी पढ़ें- एशिया के सबसे बड़े ग्रेड सेपरेटर में पहली बार हादसा, दो हिस्सों में बंटी मालगाड़ी, अनहोनी टली