• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • ए आई बूटकैंप
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

अवैध शराब के लिए 500 रुपये एडवांस लिए, फिर न शराब दी और न पूरी रकम लौटाई़़, फिर मार दी गोली

काफी देर तक शराब नहीं मिलने पर अमन ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि हेमंत ने केवल 100 रुपये लौटाए और बाकी रकम देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर...और पढ़ें

By prashant vyasEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Wed, 22 Jul 2026 11:33:26 PM (IST)Updated Date: Wed, 22 Jul 2026 11:36:19 PM (IST)
अवैध शराब के लिए 500 रुपये एडवांस लिए, फिर न शराब दी और न पूरी रकम लौटाई़़, फिर मार दी गोली
शराब तस्‍कर ने मारी गोली।

HighLights

  1. विरोध करने पर फायर।
  2. हाथ पर लगी गोली।
  3. हत्या के प्रयास का केस।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अवैध शराब के कारोबार को लेकर शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र के वाजपेयी नगर में आधी रात को गोलीबारी हो गई। फरार बदमाश ने शराब खरीदने पहुंचे एक युवक को महज 400 रुपये के विवाद में गोली मार दी गई। शराब तस्कर ने पहले 500 रुपये एडवांस लिए, फिर न शराब दी और न पूरी रकम लौटाई। विरोध करने पर उसने पिस्टल निकालकर युवक पर फायर कर दिया। गोली युवक के हाथ में लगी।

वारदात के बाद आरोपित अपने साथियों के साथ फरार हो गया। शाहजहांनाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार श्यामला हिल्स निवासी अमन मिर्जा (22) मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात करीब दो बजे अपने दो दोस्तों के साथ वाजपेयी नगर मल्टी में अवैध शराब खरीदने पहुंचा था। यहां उसने शराब तस्कर हेमंत को 500 रुपये दिए।


काफी देर तक शराब नहीं मिलने पर अमन ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि हेमंत ने केवल 100 रुपये लौटाए और बाकी रकम देने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इसी दौरान हेमंत ने पिस्टल निकालकर अमन पर फायर कर दिया।

पहला फायर नहीं हुआ और दूसरे प्रयास में गोली उसके हाथ में लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूचना पर शाहजहांनाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। थाना प्रभारी उमेशपाल सिंह चौहान ने बताया कि आरोपित हेमंत के खिलाफ पहले से आबकारी अधिनियम समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वह खजूरीसड़क थाने के एक प्रकरण में फरार चल रहा है और वाजपेयी नगर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था।