• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
  • user
मेरी खबरेंuser
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • त्विषा शर्मा केस
  • भोजशाला पर फैसला
  • एलपीजी संकट
  • गर्मी का मौसम
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में रैपिडो की आड़ में स्मैक की तस्करी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर 2 युवकों को दबोचा, 1.95 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त

कस्तूरबा अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को बाइक सहित दबोचा गया। उनके पास से स्मैक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।

By Brijendra RishishwarEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 03:19:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 03:19:44 PM (IST)
भोपाल में रैपिडो की आड़ में स्मैक की तस्करी; क्राइम ब्रांच ने घेराबंदी कर 2 युवकों को दबोचा, 1.95 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त
प्रतीकात्मक फोटो, एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. क्राइम ब्रांच ने गोविंदपुरा क्षेत्र से रैपिडो चालक सहित दो युवकों को 1.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया
  2. कस्तूरबा अस्पताल के सामने हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को बाइक सहित दबोचा गया
  3. गिरफ्तार आरोपियों सागर गोहिया और प्रेम लोधी के पास से स्मैक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए

नईदुनिया प्रतिनिधि,भोपाल। शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भोपाल क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई की। पुलिस ने कस्तूरबा अस्पताल के सामने, गोविंदपुरा सब्जी मंडी के पास घेराबंदी कर दो शातिर तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के कब्जे से 1.95 ग्राम स्मैक और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

यह भी पढ़ें- बाघ के शिकार और कछुओं की तस्करी करने वालों पर ₹2 लाख का इनाम, 10 साल से फरार चल रहे हैं एमपी के ये 3 बड़े 'मोस्ट वांटेड'

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

पकड़े गए आरोपियों की पहचान सागर गोहिया (23), निवासी अयोध्या नगर (जो रैपिडो चलाता है) और प्रेम लोधी (24), निवासी क्रेसर बस्ती के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस आयुक्त संजय कुमार और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मोनिका शुक्ला के निर्देशन में क्राइम ब्रांच थाना प्रभारी अशोक मरावी की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने गोविंदपुरा सब्जी मंडी स्थित हनुमान मंदिर के पास घेराबंदी की। बाइक पर सवार दो संदिग्धों को दबोचा गया।