_m.webp)
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्रा मांग को देखते हुए रेलवे ने भोपाल मंडल होकर गुजरने वाली दो स्पेशल ट्रेनों में अतिरिक्त कोच जोड़ने का फैसला किया है। इससे बीकानेर, शिर्डी और तिरुपति रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर-साईनगर शिर्डी साप्ताहिक स्पेशल में एक स्लीपर और एक थर्ड एसी कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा। एक स्लीपर कोच में लगभग 72 सीट और थर्ड एसी में लगभग 64-72 सीट होती हैं।
यानी हर फेरे में करीब 136 से 144 अतिरिक्त यात्रियों को यात्रा का अवसर मिलेगा। इससे बीकानेर, जयपुर, कोटा, भोपाल, इटारसी, भुसावल, मनमाड और साईनगर शिर्डी की ओर जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गाड़ी संख्या 04717/04718 हिसार-तिरुपति स्पेशल में एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। इससे हर यात्रा में करीब 64 से 72 अतिरिक्त यात्रियों को कन्फर्म सीट मिल सकेगी।
इसका लाभ हिसार, दिल्ली क्षेत्र, भोपाल, नागपुर, विजयवाड़ा और तिरुपति रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- राजा रघुवंशी हत्याकांड: जेल नहीं जाएगी सोनम रघुवंशी! मेघालय पुलिस की याचिका कोर्ट में खारिज