भोपाल AIIMS में इफ्तार पर बवाल, बजरंग दल ने गंगाजल से किया परिसर का शुद्धिकरण, सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ
एम्स भोपाल परिसर में हाल ही में रोजा इफ्तार आयोजन को लेकर विवाद उभरा। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिसर में गंगाजल से शुद्धिकरण कर इसे पवित्र ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 02:30:40 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 02:30:39 AM (IST)
AIIMS भोपाल में रोजा इफ्तार के बाद विवाद।HighLights
- AIIMS भोपाल में रोजा इफ्तार के बाद विवाद
- भड़के बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी
- जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की चेतावनी
नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एम्स भोपाल परिसर में हाल ही में रोजा इफ्तार आयोजन को लेकर विवाद उभरा। इसके बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने परिसर में गंगाजल से शुद्धिकरण कर इसे पवित्र बनाने का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के बाद परिसर के बाहर कार्यकर्ताओं ने स्थानीय हिंदू समाज के सदस्यों के साथ मिलकर हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया।
एचडीओ को पद से मुक्त करने की मांग और चेतावनी
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन पर कड़ी आपत्ति जताते हुए संबंधित एचडीओ को पद से मुक्त करने की मांग उठाई। साथ ही उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि भविष्य में परिसर में इस प्रकार की गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जाएगी।