• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में DB मॉल के 10 डाउन स्ट्रीट रेस्टोरेंट में वेज-नॉनवेज एक साथ रखे मिले; Swiggy Instamart की बिक्री रोकी

10 डाउन स्ट्रीट रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान डस्टबिन खुला मिला और गंदगी पसरी हुई थी।यहां वेज और नानवेज खाद्य पदार्थों का पूरी तरह अलग भंडारण नहीं ...और पढ़ें

By Madanmohan malviyaEdited By: bhupendra Singh Rajput
Publish Date: Mon, 21 Sep 2026 11:06:34 PM (IST)Updated Date: Mon, 21 Sep 2026 11:06:34 PM (IST)
भोपाल में DB मॉल के 10 डाउन स्ट्रीट रेस्टोरेंट में वेज-नॉनवेज एक साथ रखे मिले; Swiggy Instamart की बिक्री रोकी
10 डाउन स्ट्रीट के दौरान जांच में वेज-नानवेज खाद्य पदार्थों के पृथक भंडारण का पालन नहीं मिला। सौ- विभाग।

HighLights

  1. सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर 10 डाउन स्ट्रीट में जांच
  2. वेज-नानवेज खाद्य पदार्थों के अनग स्टोरेज का पालन नहीं मिला
  3. स्विगी इंस्टामार्ट में बिल-बीजक नहीं मिले, ऑनलाइन बिक्री रोकी

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। एमपीनगर के डीबी मॉल स्थित 10 डाउन स्ट्रीट रेस्टोरेंट में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं मिली।

सीएम हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया तो सफाई व्यवस्था में कमी के साथ डस्टबिन खुले मिले।

शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों के पृथक भंडारण का भी पूरी तरह पालन नहीं किया जा रहा था। इतना ही नहीं, रेस्टोरेंट में काम करने वाले कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप और फिटनेस प्रमाण-पत्र भी मौके पर उपलब्ध नहीं मिले हैं।

हालांकि खाद्य लाइसेंस उचित और दर्शनीय स्थान पर प्रदर्शित पाया गया है।

सफाई और सामग्री स्टोरेज में मिली खामी

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीमों ने डीबी मॉल स्थित 10 डाउन स्ट्रीट रेस्टोरेंट में निरीक्षण के दौरान डस्टबिन खुला मिला और गंदगी पसरी हुई थी।यहां वेज और नानवेज खाद्य पदार्थों का पूरी तरह अलग भंडारण नहीं पाया गया। कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप व फिटनेस प्रमाण-पत्र के साथ पानी की जांच रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं मिली।


विभाग ने यहां से आटा, मैदा और पनीर टिक्का के नमूने लिए हैं। इसके साथ ही यहीं स्थित पाइरेट्स ऑफ ग्रिल रेस्टोरेंट में सफाई व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए गए। यहां पेस्ट टेस्ट कंट्रोल किट और कर्मचारियों के मेडिकल चेकअप व फिटनेस प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं मिले। विभाग ने बीयर और पनीर के नमूने लिए हैं।

अलग-अलग शिकायतों पर लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

अयोध्या बायपास स्थित टनाटन ढाबे से बेसन, सर्वधर्म कोलार स्थित त्रिवेणी आटा चक्की से आटा और कालापानी, बैरागढ़ सिटी स्थित देशी ढाबे से चिकन का नमूना लिया गया।

पीपुल्स मॉल के डिलीशियस रेस्टोरेंट एंड आइसक्रीम फूड कोर्ट में खाद्य पंजीयन प्रमाण-पत्र मौके पर उपलब्ध नहीं मिला। यहां से आलू, पनीर, आलू पेटीज और फुलकी के नमूने लिए गए हैं।

नमूने जांच के लिए भेजे

खाद्य सुरक्षा अधिकारी शिवराज पावक ने बताया कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए टीमें शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट, ढाबों और खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच कर रही हैं।

खाद्य नमूनों को नियमानुसार खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है, रिपोर्ट मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- भोपाल में 5-स्टार होटलों के बाद रेस्टोरेंट्स पर चला डंडा, कहीं काली मिर्च में मिले पपीते के बीज, तो कहीं पानी टंकी में गंदगी

स्विगी इंस्टामार्ट में बिक्री पर लगी रोक

बागसेवनिया के रामेश्वरम्-ज्योति नगर स्थित स्विगी इंस्टामार्ट में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान 2000 से अधिक तरह के खाद्य पदार्थों का भंडारण मिला। इनमें कई खाद्य पदार्थों के क्रय बिल-बीजक मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए।

इसके बाद विभाग ने उत्पादों के स्रोत, बैच, लेबलिंग, निर्माण और समाप्ति तिथि समेत दस्तावेजों का विस्तृत सत्यापन शुरू किया है।

जांच पूरी होने तक खाद्य पदार्थों की ऑनलाइन बिक्री अस्थायी रूप से रोक दी गई है। निरीक्षण में प्रतिष्ठान का एफएसएसएआई लाइसेंस मिला और किसी खाद्य पदार्थ की एक्सपायरी डेट समाप्त नहीं पाई गई।

स्टोर में फ्रोजन फूड, बच्चों के खाद्य पदार्थ, पनीर, घी, चिकन-मटन, मसाले, तेल, आटा और ब्रेड समेत बड़ी मात्रा में खाद्य सामग्री मिली।विभाग के अनुसार कुछ उत्पादों के स्रोत और प्रकृति का सत्यापन भी जरूरी है।

जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर खाद्य सुरक्षा कानून के तहत आगे कार्रवाई होगी। निरीक्षण में सिगरेट के पैकेट भी मिले, जिन पर संबंधित सक्षम विभाग कार्रवाई कर सकता है।