• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
naidunia animated logo
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • कोरोना वायरस
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • स्‍वतंत्रता दिवस
  • सावन माह
  • मानसून
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

उफनती नदी पार कर कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, एमपी के इछावर में राजस्व मंत्री के गृह क्षेत्र का खौफनाक मंजर

मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। गांव में श्मशान घाट तक जाने के लिए ए...और पढ़ें

By Akash MathurEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 02:50:02 PM (IST)Updated Date: Wed, 12 Aug 2026 02:50:02 PM (IST)
उफनती नदी पार कर कंधों पर शव ले जाने को मजबूर ग्रामीण, एमपी के इछावर में राजस्व मंत्री के गृह क्षेत्र का खौफनाक मंजर
कमर तक पानी से शवयात्रा ले जाते ग्रामीण। इंटरनेट मीडिया से वायरल वीडियो से

HighLights

  1. उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर शव ले जाया गया
  2. राजस्व मंत्री के गृह क्षेत्र का हाल देखकर लोगों में जमकर गुस्सा
  3. आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं गांव के लोग

नवदुनिया न्यूज, इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए जो सहना पड़ा, वह शासन-प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाता है। गांव में श्मशान घाट तक जाने के लिए एक अदद पुल तक नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को उफनती नदी पार कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए शव को ले जाना पड़ा।

ग्रामीणों ने कंधों पर शव उठाकर नदी पार की

गांव की एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो जाने पर अंतिम यात्रा के दौरान कोई रास्ता नहीं बचा था। उफनती नदी के तेज बहाव के बीच ग्रामीणों ने कंधों पर शव उठाकर नदी पार की। इस जानलेवा सफर के दौरान जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन मजबूर ग्रामीणों के पास इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। विडंबना यह है कि इछावर क्षेत्र से करण सिंह वर्मा पिछले 35 से अधिक वर्षों से विधायक हैं और वर्तमान में प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं।


बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं गांव के लोग

इसके बावजूद कचनारिया गांव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लंबे समय से श्मशान घाट तक पहुंच मार्ग और पुल के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन नेताओं और प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, मगर धरातल पर स्थितियां जस की तस हैं। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है।

यह भी पढ़ें- एमपी के सतना के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल, पढ़ाई छोड़ फावड़ा-तगाड़ी लेकर गिट्टी ढोते दिखे छात्र, शिक्षा विभाग ने जांच के दिए निर्देश

जब कोई दुखद घटना होती है, तो गांववालों को अपनी जिंदगी दांव पर लगानी पड़ती है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट मार्ग पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी को इस तरह जान जोखिम में न डालनी पड़े।