World TB Day: MP में रोजाना 18 लोगों की जान ले रहा है टीबी, देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल, युवा वर्ग सबसे अधिक शिकार
मध्य प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की राह में चुनौतियां कम नहीं हो रही हैं। सबसे बड़ी चिंता टीबी से होने वाली मौतें हैं। हर दिन 15 से 18 लोग इस बीमारी से ...और पढ़ें
Publish Date: Tue, 24 Mar 2026 06:09:02 AM (IST)Updated Date: Tue, 24 Mar 2026 06:09:02 AM (IST)
देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश।HighLights
- एमपी में हर दिन 15 से 18 मरीजों की मौत
- देश के टॉप-3 राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश
- स्वास्थ्य विभाग की रणनीति पर उठे सवाल
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने की राह में चुनौतियां कम नहीं हो रही हैं। सबसे बड़ी चिंता टीबी से होने वाली मौतें हैं। हर दिन 15 से 18 लोग इस बीमारी से जान गंवा रहे हैं। मौतों के मामले में मध्य प्रदेश देश के शीर्ष तीन राज्यों में बना हुआ है। टीबी से हो रही मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र ही हमसे ऊपर हैं। उत्तर प्रदेश में रोजाना 50 मौतें और महाराष्ट्र में 20 मौतें दर्ज हुई हैं।
युवा वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित
चिंताजनक यह भी जो राज्य इस सूची में ऊपर हैं, उनकी जनसंख्या और जनसंख्या घनत्व मध्य प्रदेश से कहीं अधिक है। वहां टीबी मरीजों की संख्या भी बहुत अधिक है। 2024 में टीबी संक्रमित पांच हजार 152 की मौत हुई। जो मरीज अस्पतालों में पहुंच रहे हैं, उनमें 60 प्रतिशत लोग 15 से 44 वर्ष आयु वर्ग के हैं।
राज्य में टीबी की स्थिति
| वर्ष | टीबी के कुल मरीज | टीबी से हुई मौतें |
| 2020 | 1.37 लाख | 5,485 |
| 2021 | 1.66 लाख | 4,795 |
| 2022 | 1.86 लाख | 6,643 |
| 2023 | 87,109* | 3,925 |
| 2024 | 1.49 लाख | 5,152 |
(स्रोत: राज्यवार टीबी अधिसूचित मृत्यु रिपोर्ट, मप्र के आंकड़े)
यह भी पढ़ें- अमिताभ बच्चन से रुपये पर ट्वीट कराओ और 51 हजार पाओ... कांग्रेस नेता ने इंदौर में लगवाए पोस्टर, भाजपा ने बताया राजनीतिक स्टंट
पिछले कुछ सालों में टीबी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी दिख रही है, उसका मुख्य कारण डायग्नोस्टिक (जांच सुविधाओं) का बढ़ना है। शुरुआत में यह एक मामूली बीमारी की तरह दिखती है, जिसे लोग नजर अंदाज कर देते हैं। - डॉ. लोकेंद्र दवे, अधीक्षक, स्टेट टीबी अस्पताल, भोपाल।