• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल

भोपाल में युवक का दिनदहाड़े मर्डर, चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली, 15 दिन पहले दोनों के बीच हुई थी मारपीट

भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रविवार सुबह दिनदहाडे चलती बाइक पर युवक को उसके ही दोस्त ने पिस्टल से सिर में गोली मार दी। घटना...और पढ़ें

By Brajendra rishishwarEdited By: Mohan Kumar
Publish Date: Sun, 20 Sep 2026 12:25:41 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Sep 2026 12:25:41 PM (IST)
भोपाल में युवक का दिनदहाड़े मर्डर, चलती बाइक पर दोस्त ने सिर में मारी गोली, 15 दिन पहले दोनों के बीच हुई थी मारपीट
भोपाल में युवक का दिनदहाड़े मर्डर, पुरानी रंजिश में हत्या (AI तस्वीर)

HighLights

  1. पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या
  2. घटना के बाद आरोपी हथियार समेत फरार
  3. 15 दिन पहले दोनों के बीच हुई थी मारपीट

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। निशातपुरा थाना क्षेत्र की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी रविवार सुबह दिनदहाडे चलती बाइक पर युवक को उसके ही दोस्त ने पिस्टल से सिर में गोली मार दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय ताशी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहता है, और प्राइवेट काम करता है।

वह सुबह अपने दोस्त अलीम उर्फ अल्लू व एक अन्य साथी के साथ मछली पकड़ने के लिए जा रहा था। अलीम पीछे वाली सीट पर बैठा हुआ था, जबकि मृतक ताशी बीच और उसका तीसरा साथी बाइक चल रहा था। तभी रास्ते में अलीम ने अपना पास रखी पिस्टल उसके सिर में लगाकर गोली चला दी। गोली चलते ही तीनों बाइक से नीचे गिर गए। हमले में ताशी की मौके पर ही मौत हो गई।


इसके बाद अलीम ने अपने साथी को पिस्टल की नोंक पर धमकाया और उसके साथ गाड़ी पर बैठकर वह उसे सिंधी कॉलोनी तक ले गया और फरार हो गया। बाद में युवक मौके पर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। जहां पुलिस ने मृतक का शव बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

यह भी पढ़ें- देवास में प्रेम प्रसंग के विवाद में दो दोस्तों पर चाकू से हमला, एक की मौत; दूसरा गंभीर घायल

15 दिन पहले दोनों के बीच हुई थी मारपीट

पुलिस पड़ताल में सामने आया था कि मृतक ताशी और अलीम के बीच 15 दिन पहले किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच आपसी समझाइश के बाद मामला निपट गया था, और दोनों ने थाने में किसी तरह की शिकायत नहीं की थी। उसके बाद ही आरोपित युवक ने अपने दिल में रंजिश पाल ली थी, और उसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया।